'महाभारत में प्रभू राम या हनुमान का रोल...', Tiger Shroff का बयान सुनकर फैंस रह गए दंग, वायरल हो रहा वीडियो
Tiger Shroff Video: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। फिलहाल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनसे पूछा गया कि, बॉलीवुड की किसी फिल्म में वह कौनसे सुपरहीरो का रोल निभाना चाहेंगे। इसका जवाब एक्टर ने कुछ ऐसा दिया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ का पुराना वीडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह साल 2017 का है। उस वक्त वह अपनी फिल्म 'स्पाइडरमैन: होमकमिंग' का प्रमोशन कर रहे थे। इस इवेंट के दौरान जब टाइगर श्रॉफ से पूछा गया कि वो किस सुपरहीरो का किरदार पर्दे पर निभाना चाहेंगे? इस पर एक्टर ने बॉलीवुड में महाभारत बनने पर इच्छा जताई।

महाभारत को लेकर दिया ऐसा बयान
टाइगर श्रॉफ ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'अगर कभी बॉलीवुड में महाभारत बनी तो मैं भगवान हनुमान या फिर प्रभू राम का किरदार निभाना पसंद करूंगा।" अब टाइगर श्रॉफ का यह जवाब सुनकर फैंस भी दंग रह गए और वीडियो पर लगातार कमेंट कर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
टाइगर श्रॉफ महाभारत और रामायण में फर्क ना पता होने की वजह से फैंस उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा, 'भाई ने रील्स से महाभारत देखी है।' दूसरे ने लिखा, 'ये अर्जुन के रथ के झंडे पर विराजमान होगा भाई।' वहीं कुछ फैंस ने एक्टर का सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा, 'जी हां महाभारत में भगवान हनुमान जी हैं।' फिलहाल टाइगर श्रॉफ का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications