Ganapath Promo: गणपत रिलीज से पहले रिलीज हुआ प्रोमो, फुल एक्शन मोड में दिखे टाइगर श्रॉफ

Ganpath New Promo: फिल्म गणपत से टाइगर श्रॉफ एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने एक्शन से धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म का टीजर और ट्रेलर देख फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। अब 20 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का नया स्पेशल प्रोमो शेयर किया है।

फिल्म गणपत में टाइगर श्रॉफ एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वहीं कृति सेनन भी उनका पूरा साथ देंगी। फिल्म में इस बार कई सारे सस्पेंस हैं और खास बात ये है कि इसमें अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आएंगे। कुल मिलाकर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाल मचा सकती है।

Tiger Shroff

अब मेकर्स ने फिल्म गणपत के रिलीज से दो दिन पहले एक नया प्रोमो रिलीज किया। जिसमें स्टंट मैन टाइगर श्रॉफ दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए दिखे। इसके अलावा फिल्म में हॉलीवुड के एक्शन स्टंट निर्देशक टिम मैन का शामिल होना इसे और भी ज्यादा खास बनाता है। फिल्म के इस नए प्रोमो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। अब तक इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म 'गणपत; ए हीरो इज बॉर्न' का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। ये फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जिसे दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि, फिल्म हीरोपंति के बाद टाइगर और कृति एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। जिसकी वजह से फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+