टाइगर श्रॉफ को सामने देख लड़की ने खोए होश, आंखों में आंसू देख एक्टर ने लगाया गले, वीडियो वायरल

टाइगर श्रॉफ को सामने देख लड़की ने खोए होश, आंखों में आंसू देख एक्टर ने लगाया गले,

मुंबई, 25 अप्रैल: फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हीरोपंती-2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। सोमवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे टाइगर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा है। इवेंट में टाइगर को सामने देखकर उनकी फैन एक लड़की अपने होश ही खो बैठी। लड़की को काफी एक्साइटेड देख टाइगर ने भी उनको निराश नहीं किया और उनसे मुलाकात की।

प्रमोशन इवेंट में टाइगर का महिला फैन से सामना

प्रमोशन इवेंट में टाइगर का महिला फैन से सामना

'हीरोपंती 2' की स्टारकास्ट फिल्म की प्रमोशन के लिए अलग-अलग शहरों में जा रही है। फिल्म के प्रमोशन इवेंट का एक वीडियो वायरल भयानी ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इसमें एक लड़की टाइगर को सामने देखकर अपने होश ही खो दिए। उसकी आंखों में आंसू आ गए और लगा कि वो बेहोश होकर गिर पड़ेगी।

टाइगर ने स्टेज पर बुलाया

लड़की को इस तरह से नर्वस होते देख टाइगर श्रॉफ ने उनको स्टेज पर बुलाया और गले लगाते हुए उनसे बातचीत की। टाइगर के इस बर्ताव का मौजूद लोगों ने तालियां बजार स्वागत किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। 'हीरोपंती 2' आठ साल पहले, 2014 में रिलीज हुई 'हीरोपंती' का दूसरा पार्ट है। हीरोपंती से ही टाइगर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वो 'हीरोपंती 2' में नजर आएंगे।

 29 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

29 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

'हीरोपंती 2' के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है, ऐसे में दर्शकों को अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार हैं। ये फिल्म इस शुक्रवार यानी 29 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की हीरोइन तारा सुतारिया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+