क्या टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हो गया पैचअप? एक्टर ने किया खुलासा, कहा- 'एक ही दिशा है मेरी...'

Tiger Shroff Disha Patani: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। ऐसे में टाइगर श्रॉफ ने पहली बार अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात की साथ ही कई बड़े खुलासे भी किए।

टाइगर श्रॉफ का नाम अक्सर दिशा पाटनी के साथ जोड़ा जाता है। भले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है लेकिन आज भी इस जोड़ी को फैंस साथ में देखना पसंद करते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और हमेशा एक दूसरे को करीबी दोस्त बताया। अब हाल ही में एक्टर ने बताया कि वह फिलहाल किसे डेट कर रहे हैं।

Tiger Shroff


टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब टाइगर श्रॉफ से पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं? आपकी लाइफ किस दिशा में जा रही है? एक्टर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, 'मेरी एक ही दिशा है लाइफ में... और वो है मेरा काम।'

बता दें कि, इससे पहले फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ के मजे लेते हुए कहा था कि वह अपने जीवन में एक ही दिशा में चलें। एक्टर ये कहने के बाद इवेंट के दौरान जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद वह टाइगर श्रॉफ को गले लगाते हुए नजर आए। अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी अक्षय कुमार के इस मजाकिया अंदाज पर हंसने लगती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी को हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा में देखा गया था। हालांकि फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। वहीं टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में वह पहली बार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा वह फिल्म हीरोपंती-3, मिशन ईगल, रेम्बो और बागी 4 में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+