Ganapath Trailer: 'वो मरेगा नहीं सिर्फ मारेगा', टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' का दमदार ट्रेलर रिलीज

Ganapath Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपत' को लेकर समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। टाइगर श्रॉफ की इस अपकमिंग फिल्म का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में एक डायस्टोपियन दुनिया की झलक दिखाई गई है जो अंधेरे में डूबी हुई है। एक ऐसी ताकत जो दुनिया को बदल सकती है और फिर टाइगर श्रॉफ इन बुरी ताकतों से लड़कर दुनिया को बचाने के लिए सामने आते हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं। ये तीनों बुरी ताकतों से लड़ने के लिए एक टीम बनाते हैं।

फिल्म 'गणपत' का दमदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग के साथ होती है जिसमें कहा जाता है- एक दिन एक ऐसा योद्धा पैदा होगा जो अमर होगा, वो अमीरों और गरीबों के बीच की दीवार गिराएगा...वो योद्धा मरेगा नहीं मारेगा। 2 मिनट 30 सेकेंड का ये ट्रेलर लोगों को कूब पसंद आ रहा है। लोगों की मानें तो ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ का एक्शन बहुत ही दमदार नजर आ रहा है। ट्रेलर में लव स्टोरी से लेकर भरपूर एक्शन भी देखने को मिल रहा है। वहीं अमिताभ बच्चन को फिल्म में एंटरटेनमेंट को डबल करते नजर आ रहे हैं।

Ganapath

साल 2070 की एक नई दुनिया
'गणपत' के ट्रेलर की शुरुआत एक अलग दुनिया से होती है जो साल 2070 की दुनिया है, जिसमें अमीर और गरीब के बीच के फर्क को साफ-साफ दिखाया गया है। इसी दौरन गरीबों की दुनिया में एक अमीर शैतान की एंट्री हो जाती है जिसके लिए सिर्फ पैसा ही मायने रखता है।

अमिताभ बच्चन का दमदार लुक
वहीं फिल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन उन अमीरों के चंगुल में फंस जाती हैं और फिर शुरू होती है टाइगर श्रॉफ के गुड्डू से गणपत बनने की कहानी। फिल्म में ग्राफिक्स और वीएफएक्स का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया गया है। हालांकि टाइगर के एक्शन आपको उनकी पुरानी फिल्मों के याद दिलाएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन का अनोखा लुक लोगों को काफी अच्छा लग रहा है।

20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'गणपत' के डायरेक्टर विकास बहल हैं। इस फिल्म में जहां टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन दमदार एक्शन करते नजर आए हैं, वहीं अमिताभ बच्चन का अंदाज भी बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। लोगों को फिल्म का टीजर काफी पसंद आया है। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है। इसे पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ये फिल्म आगामी 20 अक्टूबर 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+