Video: टाइगर श्रॉफ पर चढ़ा 'फाइटर' का फीवर, शूटिंग के बीच ऋतिक रोशन के गाने पर किया ऐसा डांस

Tiger Shroff Dance Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब तक फिल्म का टीजर और दो गानें रिलीज हो चुके हैं। मूवी का टीजर लोगों को खूब पसंद आया है। वहीं फिल्म का पहला गाना शेर खुल गए भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। अब इस गाने के धमाकेदार बीट्स पर एक्टर टाइगर श्रॉफ डांस करते नजर आए हैं।

टाइगर श्रॉफ ने किया दमदार डांस
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' के गाने शेर खुल गए गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने इस गाने से ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के सिग्नेचर स्टेप्स को बहुत ही शानदार तरीके से कॉपी किया है।

tiger shroff

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया वीडियो
एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी शूटिंग के बीच में अपनी टीम के साथ इसे गाने को रीक्रिएट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा है- शूटिंग के बीच में हम अपने शॉट का इंतजार कर रहे थे.. #fighter के इस नए धमाकेदार गाने के बारे में पता चला और लड़कों ने मुझे यह जैम सिखाने का फैसला किया।

फिल्म का रोमांटिक गाना भी रिलीज
कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इस मूवी का नया गाना 'इश्क जैसा कुछ' रिलीज किया है। ये गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा था। इसकी वजह है ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की दमदार केमिस्ट्री, उनके कातिलाना डांस मूव्स और एक्ट्रेस का ब्लैक बिकिनी बोल्ड अवतार।

25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी फिल्म 'फाइटर'
ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। ये फिल्म एक्शन सीन्स के साथ साथ देशभक्ति के उत्साह को भी जगाता है। फिल्म की कहानी भारतीय वायुसेना पर आधारित है। 'फाइटर' को देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म 'फाइटर' आगामी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+