टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हो गया पैचअप? वीडियो देख खुश हुए फैंस, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Tiger Shroff Disha Patani Patchup: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की हाल ही में बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा की। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली।
फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अक्षय और टाइगर के बीच गहरी दोस्ती हो गई है। इस बीच टाइगर का एक वीडियो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि अक्षय दोनों का पैचअप कराना चाहते हैं।

दरअसल, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ इस वीडियो में अक्षय कुमार के घर पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों एकसाथ मुस्कुराते हुए दिखे। इस वीडियो को देखने के बाद से ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपल का एक बार फिर पैचअप हो गया है। अब वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
वीडियो देख टाइगर और दिशा के फैंस खुश हो गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, टाइगर चाहते हैं कि वह दिशा के साथ ही रहें। एक ने लिखा, अक्षय इन दोनों को फिर से मिलवाकर ही मानेंगे। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है ये किसी प्रोजेक्ट की वजह से साथ आए हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'टाइगर और दिशा की जोड़ी सबसे बेस्ट है।'
रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2016 में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों ने अपना रिलेशनशिप भले ही कभी पब्लिक नहीं किया लेकिन वह अक्सर साथ नजर आते थे। इसके बाद 2022 में खबरें आने लगी थीं कि कपल का ब्रेकअप हो गया है। उनके एक करीबी सुत्र ने खुलासा किया था कि एक्टर इस रिश्ते को नाम नहीं देना चाहते थे और उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया था। खैर अब दोनों का सच में पैचअप हो गया है या फिर वह किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications