Tiger 3 Teaser: सलमान खान की 'टाइगर 3' का टीजर रिलीज, भाईजान बोले- जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं
Tiger 3 Teaser Out: बॉलीवुड के भाईजान यानी एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का दमदार टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग सलमान खान को इस तरह का एक्शन करता देख काफी खुश होते हैं। टीजर देखने के बाद लोगों का मानना है कि फिल्म 'टाइगर 3' बड़े पर्दे पर धूम मचा देगी। आपको बता दें कि लोग सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के टीजर का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज उनका ये इंतजार खत्म हुआ है।
'टाइगर 3' का दमदार टीजर रिलीज
आपको बता दें कि सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म आगामी 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते दिखाई देंगे।

दमदार साबित होगी सलमान खान की ये फिल्म
इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को और अधिक बढ़ाने के लिए मेकर्स ने 'टाइगर 3' का धांसू टीजर आज रिलीज कर दिया है। लोगों की मानें तो इसका टीजर रौंगटे खड़े कर देने वाला है। टीजर देखने से ही ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि सलमान खान की ये फिल्म कितनी दमदार साबित होने वाली है।
रौंगटे खड़े कर देगा 'टाइगर 3' का टीजर
'टाइगर 3' के टीजर की शुरुआत सलमान खान की दमदार आवाज से होती है। सलमान खान कहते हैं- मेरा नाम अविनाश सिंह राठौड़ है, पर आप सबके लिए मैं टाइगर हूं। इसके साथ ही सलमान खान का दमदार लुक भी रिवील होता है। इसके बाद भाईजान कहते हैं- 20 साल अपना सबकुछ इंडिया की हिफाजत में लगा दिया....बदले में कुछ नहीं मांगा पर आज मांग रहा हूं...आज आप सबको ये बताया जा रहा है कि टाइगर आपका दुश्मन है, टाइगर गद्दार है।
'मैं अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं'
सलमान खान आगे कहते हैं- टाइगर दुश्मन नंबर वन है तो 20 साल की इंडिया की सर्विस के बाद मैं अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं। मेरे बेटे को मैं नहीं इंडिया बोलेगा कि उसका बाप क्या था....गद्दार या देशभक्त...जिंदा रहा तो आपकी खिदमत में फिर हाजिर नहीं तो जयहिंद। एक मिनट 43 सेकंड का टीजर लोगों के रौंगटे खड़े करने में कामयाब हो रहा है। टीजर के आखिर में सलमान खान कहते हैं- जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं।












Click it and Unblock the Notifications