Tiger 3: कैटरीना कैफ के 'टावल' सीन पर ससुर श्याम कौशल ने दिया ऐसा रिएक्शन और फिर जो हुआ

Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। लोगों को सलमान खान के दमदार एक्शन वाले सीन्स और फिल्म की कहानी खूब पसंद आ रही है। वहीं फिल्म में कैटरीना कैफ के एक्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है। उनके टावल पहनकर एक्शन करने वाले सीन को देखते ही लोग थिएटर्स में जमकर तालियां बजा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ कैटरीना कैफ के ससुर शाम कौशल ने भी इस सीन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

कैटरीना कैफ के टॉवल वाले सीन पर ससुर का रिएक्शन
वहीं अब एक्ट्रेस के टॉवल वाले सीन पर उनके ससुर शाम कौशल का रिएक्शन भी सामने आ चुका है। इस बात का खुलासा खुद कैटरीना कैफ ने किया है। इंडिया टूडे को दिए एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने बताया कि उनके ससुर शाम कौशल ने भी उनकी फिल्म 'टाइगर 3' देखी ली है और इसका रिव्यू भी दिया है।

katrina kaif

कैटरीना कैफ की जमकर हुई तारीफ
कैटरीना कैफ ने इंटरव्यू में कहा- मेरे ससुर बॉलीवुड के बहुत ही सीनियर एक्शन डायरेक्टर हैं। जिस तरह से मेरे एक्शन सीन्स को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखकर वह बहुत खुश हैं। उन्हें भी मेरा एक्शन सीन बेहद पसंद आया और खासतौर पर टावल पहनकर एक्शन करने वाला सीन उन्हें बहुत ही अच्छा लगा है। कैटरीना ने आगे बताया- मेरे ससुर को मुझ पर बहुत गर्व है। उनकी मुंह से अपनी तारीफ सुनना मेरे लिए काफी स्पेशल है।

कैटरीना के ससुर शाम कौशल को पसंद आई फिल्म
कैटरीना कैफ ने आगे कहा- मेरे ससुराल वाले मुझे बहुत प्यार और सपोर्ट दे रहे हैं। ये सब मेरे लिए काफी खास है। वहीं मेरे पति विक्की कौशल को भी 'टाइगर 3' काफी पसंद आई है और उन्होंने मेरी तारीफ भी की है। विक्की के अनुसार मैं दमदार एक्शन सीन्स कर सकती हूं।

12 नवंबर को रिलीज हुई थी 'टाइगर 3'
वहीं 'टाइगर 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर ये उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है। आपको बता दें कि फिल्म 'टाइगर 3' गत 12 नवंबर 2023 (दिवाली के शुभ अवसर पर) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दो दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन का रोल निभाया है। फिल्म में शाहरुख खान ने कैमियो रोल निभाया और मूवी के आखिर में थोड़ी देर के लिए ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+