Thursday Throwback: जानिये आखिर कौन है कपूर खानदान का फ्लॉप बेटा, तमाम कोशिश के बाद भी नहीं बन सका सुपरस्टार
Thursday Throwback Aditya Raj Kapoor: बॉलीवुड में कपूर खानदान का हमेशा से दबदबा रहा है। रहे भी कैसे ना, इस फैमिली ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरस्टार जो दिये हैं। पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ ये सफर आज रणबीर कपूर और करीना कपूर जैसे सितारों ने जारी रखा हुआ है। मगर क्या आप जानते हैं कि कपूर खानदान का एक चिराग ऐसा भी है, जो गुमनामी के अंधेरे में रह गया।
हम बात कर रहे हैं शम्मी कपूर और गीता बाली के बेटे आदित्य राज कपूर की। आदित्य ने इंडस्ट्री में डेब्यू तो किया मगर वो नाम और वो शोहरत यहां नहीं बना सके। हालांकि आदित्य हमेशा से ही इस बात के लिए एक गुरु को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं और इसे अच्छा ही मानते हैं।

अपने पिता के नक्शेकदमों पर ही चलते हुए आदित्य ने भी अपने होम बैनर आरके फिल्म्स के तले डेब्यू करने की ठान ली थी मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि वे पीछे हट गए। आदित्य ने स्पॉटबॉट को दिये एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं 17 साल का था औऱ एक बागी था।
वे बोले कि मेरा बॉलीवुड डेब्यू होने जा रहा था मगर फिर मुझे एक आध्यात्मिक गुरु मिले और उन्होंने मेरी जिंदगी को बदलकर रख दिया। मेरे गुरु ने मुझसे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दो।
इसके बाद आदित्य ने उनकी बात को सीरियसली लिया और सिनेमा से अपने सारे रिश्ते ही तोड़ दिये। इसके बाद उन्होंने फिल्में तक देखना छोड़ दिया। इसके बाद आदित्य बिजनेसमैन बने। वे साल 2010 में एक फिल्म में पहली बार नजर आए थे।
आदित्य के पिता शम्मी हमेशा से चाहते थे कि वे फिल्मों में आएं मगर आदित्य ने ठान ली थी कि वे अब अपना फैसला कभी भी नहीं बदलेंगे। उनके गुरू की मौत हो गई थी मगर इसके बाद भी वे अपने फैसले पर टिके ही रहे। हालांकि फिर भी कुछ प्रोजेक्ट्स में वे छोटे-मोटे रोल में दिखे।












Click it and Unblock the Notifications