Thor Love And Thunder: मेकर्स का फैंस के लिए सरप्राइस, इस दिन भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

थोर: लव एंड थंडर के फैंस के लिए अब एक नई खूशखबरी है। जी हैं क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म अब भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी।

मुंबई, 3 जून: हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म थोर लव एंड थंडर' इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और दोगुना हो गया था। अब इस बीच फिल्म के रिलीज होने से पहले फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। जी हां यह फिल्म अब आठ जुलाई के बजाय सात जुलाई को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Thor Love And Thunder

मार्वेल इंडिया ने दी जानकारी
इसकी जानकारी खुद मार्वेल इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी। मार्वेल इंडिया ने पोस्ट शेयर कर लिखा- "शानदार 'थॉर्सडे' के लिए तैयार हो जाइए! मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म 'थोर : लव एंड थंडर' एक दिन पहले सात जुलाई को भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।" बता दें कि, 'थोर : लव एंड थंडर' का निर्देशन फिल्मकार तायका वेट्टी ने किया है।

फिल्म के मुख्य किरदार
इस फिल्म में माइटी थॉर की भूमिका में नजर आएंगी और थॉर के साथ गौर से लड़ती दिखाई देंगी। इसके अलावा ट्रेलर में फिल्म के विलेन 'गोर' की पहली झलक देखने को मिली जो कि, काफी खौफनाक है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार था जिसे देखने के बाद फैंस में अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+