Kriti Sanon को फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल पूरे, अब इस नए सफर की तैयारी में हैं एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक बड़ी घोषणा की है।
मुंबई, 23 मई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन को बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हैं। उनकी एक्टिंग और अदाओं के लाखों फैंस दीवाने हैं। बता दें कि, आज ही के दिन यानी कि 23 मई को कृति सेनन ने बॉलीवुड में कदम रखा था और उन्हें पूरे 8 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर अब एक्ट्रेस ने एक नए सफर की शुरूआत करने का फैसला लिया है। जिसकी घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए की है।

कृति सेनन ने की ये घोषणा
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल पूरे हो गए हैं। एकट्रेस ने साल 2014 में आज ही के दिन यानी 23 मई को बॉलीवुड में कदम रखा था। कृति सेनन ने अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। फिलहाल एक्ट्रेस की काफी फैन फॉलोइंग भी है। बॉलीवुड में 8 साल पूरे करने के बाद अब एक्ट्रेस एक नई जर्नी की तैयारी में है। जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है।
कृति सेनन ने किया 'द ट्राइब' का ऐलान
देश की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक कृति सेनन ने खुलासा किया है कि, वह अब बिजनेस में अपना पैर जमाना चाहती हैं जिसका नाम एक्ट्रेस ने 'द ट्राइब' रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि, वे कहते हैं कि 'आपका वाइब आपके ट्राइब को आकर्षित करता है'। मैं हमेशा ऐसी इंसान रही हूं जो उन लोगों को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है जिन पर मैं वास्तव में विश्वास करती हूं और आज ठीक उसी के लिए खड़ी हूं।"

कृति सेनन ने लिखा ये पोस्ट
इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी लिखा कि, "8 साल पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता के रूप में मैंने अपना सफर उन लोगों की मदद से शुरू किया, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। आज, 8 साल बाद, ठीक उसी दिन, मैं अपने तीन कमाल के को-फाउंडर्स अनुष्का नंदनी, करण साहनी और रॉबिन बहल के साथ एक एंटरप्रेनर के रूप में अपनी जर्नी की घोषणा कर रही हूं, क्योंकि हम अपना पैशन प्रोजेक्ट "द ट्राइब" लॉन्च कर रहे हैं।"

कृति सेनन की सुपरहिट फिल्में
बता दें कि, कृति सेनन ने अपने 8 साल में फिल्म राबता, दिलवाले, बरेली की बर्फी, हम दो हमारे दो, लुका छुपी और मिमी जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म 'बच्चन पांडे' में देखा गया। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्म 'गणपथ' की तैयारी में कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications