मन्नत की बालकनी में आकर शाहरुख खान ने ऐसे मनाया अपना बर्थडे, फैंस को दिया सरप्राइज और फिर.....
Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीलुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी उम्र भले ही इतनी ज्यादा हो गई हो लेकिन रोमांक के मामले में वह अभी भी अपने से छोटी उम्र के एक्टरों को पीछे छोड़ सकते हैं। लोग आज भी शाहरुख खान को एक झलक देखने के लिए बेताब नजर आते हैं। किं खान के फैंस उनकी फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। शाहरुख खान के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं जो कि किंग खान की तारीफ करते नहीं थकते हैं।
मन्नत के बाहर खड़े थे शाहरुख खान के फैंस
बॉलीवुड के बादशाह के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं जिनके लिए एक्टर का बर्थडे किसी त्योहार से कम नहीं होता है। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के बादशाह के हजारों फैंस सुपरस्टार की एक झलक पाने और उन्हें जन्मदिन विश करने के लिए उनके बर्थडे के पहले से ही उनके घर मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो गए थे।

शाहरुख ने बालकनी में आकर फैंस को दिया सरप्राइज
वहीं किंग खान ने भी रात के ठीक 12 बजे यानी जन्मदिन की शुरुआत होते ही अपने घर की बालकनी में पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दिया और उन्हें बर्थडे विश करने आए फैंस को खास अंदाज में थैंक्यू भी कहा। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
फैंस के हाथों में था शाहरुख का पोस्टर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के घर मन्नत के गेट के बाहर फैंस का सैलाब उमड़ा हुआ है। इस दौरान कुछ फैंस अपने मोबाइल से किंग खान की तस्वीरें और वीडियोज बनाते नजर आए। वहीं कुछ फैंस ने अपने हाथों में शाहरुख खान का पोस्टर ले रखा था।
शाहरुख खान ने पैंस का किया अभिवादन
इस खास मौके पर किंग खान के कईं फैंस ने बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मन्नत के बाहर जमकर आतिशबाजी भी की। वहीं अपने फैंस का अभिवादन करने के लिए शाहरुख खान रात के 12 बजे ही अपनी बालकनी में पहुंच गए थे। किंग खान को देखते ही फैंस खुशी से चिल्लाने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस मौके पर शाहरुख खान ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक कैप लगा रखी थई और वह काफी हैंडसम लग रहे थे। शाहरुख खान ने अपने सभी फैंस को इस मौके पर स्पेलस तरीके से थैंक्यू भी कहा।












Click it and Unblock the Notifications