IPL 2022: समापन समारोह के लिए हो जाएं तैयार, ये सितारे करेंगे धांसू परफॉर्मेंस

आईपीएल 2022 का समापन समारोह इस बार और भी खास होने वाला है। इस प्रोग्राम में बॉलीवुड के कईं बड़े सितारे अपनी परफॉर्मेंस से जलवा बिखेरेंगे।

मुंबई, 29 मई: आईपीएल (IPL) का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। लेकिन इस बार आईपीएल का फाइनल मुकाबल बेहद शानदार होने वाला है। बता दें कि, आय यानी 29 मई को आईपीएल 2022 का समापन समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान बॉलीवुड के कईं बड़े सितारे अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

Ar rahman

फिनाले में दिखेगी इन स्टार्स की परफॉर्मेंस
इस मौके पर संगीत के जादुगर कहे जाने वाले ए आर रहमान अपनी सुरीली आवाज से शाम और रंगीन करने वाले हैं। तो वहीं उनका साथ निभाने सिंगर नीति मोहन भी इस समापन समारोह में नजर आएंगी। नीति मोहन ने इस इवेंट की तैयारी करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। नीति ने वीडियो का कैप्शन देते हुए लिखा कि, 'एक्साइटमेंट लेवल आईपीएल फिनाले. मैं परफॉर्म कर रही हूं एआर रहमान सर और गैंग के साथ'। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी आईपीएल के फाइनल अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देंगे। जिससे ये समारोह इस बार और भी खास होने वाला है।

इस समय होगा समापन समारोह
आपको बता दें कि, पहले मैच का समय शाम के 7.30 बजे तय किया गया था। लेकिन, अब इसका समय आधे घंटा आगे बढ़ाकर 8 बजे का कर दिया है। मैच से पहले से समापन समारोह शाम के 6.25 बजे शुरू होगा। इस इवेंट के लिए स्टेडियम में खास लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। इस इवेंट की खास बात ये है कि, इसकी थीम 'भारत की आजादी के 75 साल' होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+