सलमान खान, अल्फाज ही नहीं, पंजाबी और बॉलीवुड की कई हस्तियां गैंगस्टर के टार्गेट पर रहीं!

सलमान खान, अल्फाज ही नहीं, पंजाबी और बॉलीवुड की कई हस्तियां हैं गैंगस्टर के टार्गेट पर!

मुंबई, 03 अक्‍टूबर: पंजाबी फिल्‍म इंडस्‍ट्री से सोमवार को एक और बुरी खबर आई। पंजाबी सिंगर अमनजोत सिंह पन्नू उर्फ सिद्धू मुसेवाला की हत्‍या का जख्‍म भरा नहीं था कि आज पंजाबी सिंगर अमनजोत सिंह पन्नू पर गुंडो ने कार चढ़ा दी जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। सिंगर की गंभीर हालत बताई जा रही है। मुसेवाला की हत्‍या मई में हुई और अब चार महीने बाद अल्‍फाज पर हुए इस हमले से गैंगस्‍टर का खौफ बढ़ गया है। अल्फाज पर हमले के बाद ये सवाल लाजमी है कि क्‍या सच में पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड हस्तियां गैंगस्‍टर के टॉरगेट पर हैं?

पंजाबी सिंगर मूसावाला की मई में गोलियों से भून कर हुई थी हत्‍या

पंजाबी सिंगर मूसावाला की मई में गोलियों से भून कर हुई थी हत्‍या

याद रहे मई 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जो कि कांग्रेस नेता थे वो अपने घर से अपनी थार गाड़ी से निकले थे उन्‍हें मानसा जिले में गोलियों से भून दिया था और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। उन पर 30 से अधिक राउंड हमलावरों ने फायर किया था।

सिंगर मीका सिंह

सिंगर मीका सिंह

मूसावाला के मर्डर के बाद पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह की सिक्‍योरिटी भी बढ़ा दी गई थी। इस केस के बाद जोधपुर में रियलिटी शो के दौरान होटल में भारी संख्‍या में पुलिस तैनात की गई थी। हालांकि उनकी सुरक्षा एहतियात के तौर पर बढ़ाई गई थी।

सलमान खान को मारने की मिली थी धमकी

सलमान खान को मारने की मिली थी धमकी

ऐसे ही सलमान खान को गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई ने कुछ साल पहले मारने की धमकी दी थी। यहां तक सलमान खान की मुंबई में रेकी भी करवाई थी और सलमान खान की हत्‍या करने के लिए तीन शूटर भी भेजे थे। हालांकि वो सफल नहीं हो पाए थे। लॉरेंस ने इसी वर्ष जुलाई में जेल में सलमान खान की हत्‍या की साजिश रचने की बात कबूली थी।

परमीश वर्मा पर हुआ था हमला

परमीश वर्मा पर हुआ था हमला

पंजाब के एक्‍टर, सिंगर और फिल्‍म निर्देशक परमीश वर्मा को भी अप्रैल 2018 को मोहाली में रात में गुंडों ने गोलियां दागी थी। जिसमें एक्‍टर और उनके साथ वहां मौजूद दोस्‍त को गोलियां लगी थी। हमलावर दिलप्रीत सिंह नाम का गैंगस्टर था। उसी ने एक्‍टर को इस घटना से पहले धमकी भी दी थी।

एक्‍टर जानी जोहान को मिली थी धमकी

एक्‍टर जानी जोहान को मिली थी धमकी

पंजाब के फेमस गीतकार और सिंगर जानी ने अगस्‍त 2022 में पंजाब सीएम को एक लेटर लिखकर जानकारी दी थी कि उन्‍हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली सिंगर इतना डर गए थे कि उन्‍होंने अपना पूरा परिवार विदेश भेज दिया था। वहीं जुलाई माह मे ंमोहाली के सेक्टर 88 में जानी और उनके दोस्त फा‌र्च्यूनर से जा रहे थे। तब उनकी कार को पीछे से अनियंत्रित कार ने टक्‍कर मार दी थी जिसके बाद कार पलटने के कारण उन्‍हें चोटें आई थी और अस्‍पताल में भर्ती किया गया था।

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को भी मिली थी मारने की धमकी

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को भी मिली थी मारने की धमकी

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को भी नंजाबी सिंगर मूसावाला की हत्‍या के बाद बंबिहा गैंग ने जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की सिंगर ने मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+