अजीबो-गरीब पोज देने से लेकर अटपटे ड्रेसिंग सेंस तक, इस हफ्ते बुरी तरह ट्रोल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स

बॉलीवुड जगत में कईं ऐसे बड़े चेहरे हैं जिन्हें किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है।

मुंबई, 25 सितंबर: बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर जाने जाते हैं। उनकी स्टाइल को कई फैंस फॉलो करते हैं। सभी बड़े सेलेब्स अक्सर अपनी नए-नए स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्हें अपने बेतुके बयानों की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। चलिए आज हम आपको उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो इस हफ्ते बुरी तरह ट्रोल हुए हैं।

मलाइका अरोड़ा

ये तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन स्टाइल के चलते कई यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। वह आए दिन अपनी नए लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह करीना कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर आई। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की वन पीस कैरी किया हुआ था। लेकिन एक्ट्रेस इस बार अपने लुक नहीं बल्कि अपने वॉक की वजह से ट्रोल हो गईं।

जाह्नवी कपूर

हाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक फोटोशूट के दौरान बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जहां एक्ट्रेस अपने इस लुक के लिए खूब प्यार मिला तो वहीं नेटिजेन्स ने उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। एक यूजर ने उन्हें पॉर्न स्टार तक कह दिया। इसके अलावा एक यूजर ने एक्टिंग सीखने के लिए भी कहा।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

करीना कपूर के बर्थडे में पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इतनी जल्दी में थे कि उन्होंने पैपराजी को पोज देने से साफ मना कर दिया और उन्होंने बिल्डिंग में एंट्री की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। बस फिर क्या था नेटिजेन्स ने उन्हें इस पर बुरी तरह ट्रोल किया और उन्हें घमंडी तक कह डाला। वहीं एक यूजर ने यह भी कहा कि, 'जब फिल्म आई थी तो बहुत भाव दे रहा था अब फिल्म को दो हफ्ते हो गए अब भाव नहीं दे रहा है'।

पलक तिवारी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपना फोटोशूट कराया था जिसमें वह व्हाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। लेकिन नेटिजेन्स ने उन्हें उनके फीगर के लिए बुरी तरह ट्रोल किया। एक यूजर ने उन्हें स्केलेटन तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा कि, 'इतने पैसे कमाने का क्या फायदा मैडम की पूरी हड्डियां गिन लो'।

राज कुंद्रा

राज कुंद्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जब से जेल से बाहर आए हैं तभी से वह सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। इतना ही वह जब भी कहीं स्पॉट किेए जाते हैं तो वह अक्सर मास्क से अपना मुंह छुपाए नजर आते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें राज कुंद्रा ने ब्लैक कलर के मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ था। जिसके बाद नेटिजेन्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+