सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में पहले वीकेंड नहीं होगा एलिमिनेशन, जानिए क्यों?

Bigg Boss 18 Elimination In First Week: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को एक हफ्ते पूरे होने वाले हैं। सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है। हर कोई इस गेम में बना रहना चाहता है। वो अपने फैंस के साथ दर्शकों का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। चाहत पांडे ने पहले ही दिन गेम खेलना शुरू कर दिया था।

शो के पहले हफ्ते भी कुछ कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है। इसमें अविनाश मिश्रा, मुस्कान बामने, चाहत पांडे, गुणरत्न सदावर्ते और करणवीर मेहरा का नाम शामिल हैं। इसके बाद से ही इन सभी के फैंस थोड़ा परेशान हो गए। पहले ही हफ्ते में नॉमिनेशन से करणवीर के फैंस थोड़ा निराश हैं। वो कुछ समय पहले खतरों के खिलाड़ी जीते हैं। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि इस हफ्ते एलिमिनेशन नहीं होगा। इसमें कुछ बड़ा फेरबदल हो सकता है।

Bigg Boss 18 Elimination In First Week

नहीं होगा एलिमिनेशन
एलिमिनेशन पर कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा वोट करणवीर मेहरा को मिल सकते हैं। वहीं, आखरी नंबर पर मुस्कान बामने आ सकती हैं। वो अनुपमा में नज़र आ चुकी हैं। लेकिन इस बार बिग बॉस इलिमिनेशन रद्द कर सकते हैं। क्योंकि ये पहला हफ्ता है और अभी तक किसी भी सीजन में पहले हफ्ते में किसी को भी शो से एलिमिनेट नहीं किया गया है। ये वीकेंड दशहरे वाला होगा। अगर एलिमिनेशन नहीं होता है तो कंटेस्टेंट्स को ये दशहरे का तोहफा साबित हो सकता है।

वीकेंड का वॉर में आएंगे गेस्ट
बता दें एलिमिनेशन पर अभी तक बिग बॉस 18 की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। वहीं वीकेंड का वॉर में सलमान खान को मल्लिका शेरावत, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी जॉइन करेंगे। इसका प्रोमो भी मेकर्स ने जारी कर दिया है। बिग बॉस की ऐसी ही जानकारी के लिए जुड़े रहिए (oneindia Hindi) वनइंडिया हिंदी के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+