'मेरे कंधे पर एक दाग लिखा हुआ', भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने क्यों कही ये बात, पहली बार छलका दर्द
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सितारे पवन सिंह हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में रहे हैं। मगर पहली बार पवन सिंह ने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह ने अपने करियर और कुछ पर्सनल एक्सपीरियंस को लेकर भी बातचीत की। इसमें वो चीजें भी शामिल हैं, जिनका उन्हें पछतावा है।
हाल ही में पवन सिंह शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की। पॉडकास्ट में पवन सिंह से कई विषयों पर सवाल पूछे गए। अपनी पहली पत्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने उन्हें अपनी जिंदगी में देवी बताया, जिन्हें उन्होंने खो दिया।

उन्होंने कहा कि अब उन्हें फिर से पाना नामुमकिन है और अब कोई उम्मीद नहीं बची है। उन्होंने कहा कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं...मैं बस इतना कह सकता हूं कि मेरे कंधे पर एक दाग लिखा हुआ था। इसके बाद पवन ने बताया कि उनके साथ सफर सिर्फ तीन से साढ़े तीन सालों तक ही चला।
उन्होंने माना कि वह उनके भाई की साली थीं, लेकिन उन्होंने बताया कि उस कम समय के दौरान वे एक-दूसरे को अच्छी तरह से नहीं जानते थे। पवन ने कहा कि कभी वह अम्मा होती थीं, कभी उनकी बड़ी बहन, भैया, भतीजा साहब... तो बात यह है कि इस कंधे पर एक दाग लिखा हुआ था, इसलिए ये अटक गया।
लव लाइफ को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह ने पॉडकास्ट के दौरान अपनी लव लाइफ के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने किसी भी रिश्ते में कभी धोखा नहीं मिला। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनका एक अफेयर था और बाद में फिल्मी दुनिया में जिद के चलते उन्हें प्यार हो गया। उन्होंने बताया कि वे एक रेस्टोरेंट में बैठे थे और ढाई साल तक उनका लव अफेयर चला।
पवन ने बताया कि वो एक ऐसा समय था जब हम दिन भर फोन पर बात करते थे और मैंने फिल्मी दुनिया में सिर्फ़ एक ही से प्यार किया था, अपनी तरफ से। हालांकि, उन्होंने माना कि यह प्यार सच्ची भावनाओं से नहीं बल्कि ज़िद से प्रेरित था। अपने रिश्तों के बारे में आगे बताते हुए पवन ने बताया कि उनके जीवन में जो कुछ भी हुआ, वो समय के साथ बना एक लगाव जैसा था। तब से, उन्होंने अपनी तरफ से पहले किसी को भी 'आई लव यू' नहीं कहा है।
सिंगर ने ये भी बताया कि कैसे लोग अक्सर उनके साथ अपने विचार शेयर करते हैं, भले ही वे सीधे तौर पर कुछ कहना न चाहें। उन्होंने अपने ही अंदाज में कहा, 'क्या करें... ये जीवन है।'












Click it and Unblock the Notifications