सलमान खान की बहन अर्पिता के घर में हुई चोरी, ज्वैलरी लेकर भागा नौकर, जानें पूरा मामला

Salman Khan Sister Arpita Khan: चोर संदीप हेगड़े बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर पिछले 4 महीने से हाउस कीपिंग के रूप में काम कर रहा था।

arpita khan

Salman Khan Sister Arpita Khan: बॉलीवुड एक्ट्र सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर में चोरी हो गई है। खबर है कि चोर ने अर्पिता खान के घर से 5 लाख के डायमंड के इयररिंग्स चुरा लिए हैं। हालांकि उस चोर को पकड़ लिया गया है। आपको बता दें कि वह चोर अर्पिता के घर पर ही काम करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्पिता के घर पर गत 16 मई को चोरी हुई थी और पुलिस ने उसी रात चोर को गिरफ्तार भी कर लिया। अर्पिता खान ने इयररिंग्स गायब होने के बाद खार पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।

5 लाख रुपए के इयररिंग्स की चोरी
अर्पिता खान ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि उनके डायमंड के इयररिंग्स मेकअप ट्रे में रखे थे और वहीं से गायब हो गए थे। इयररिंग्स की कीमत 5 लाख रुपये के आसपास थी। आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में संदीप हेगड़े नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

चोर अर्पिता के घर पर ही काम करता था
संदीप हेगड़े बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर पिछले 4 महीने से हाउस कीपिंग के रूप में काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार संदीप विले पार्ले पूर्व में स्थित अम्बेवाड़ी झुग्गियों में रहता है। अर्पिता खान के घर में वह 11 लोगों की टीम के साथ काम कर रहा था। संदीप डायमंड इयररिंग्स चुराने के बाद घर में किसी को बिना बताए ही फरार हो गया था।

सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी
अर्पिता खान की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। उन्होंने पूरे एरिया की सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि अर्पिता खान भी अपने पति आयुष शर्मा और बच्चों के साथ खार स्थित 17th रोड पर हाई राइज बिल्डिंग में रहती हैं। उसी बिल्डिंग में स्थित उनके फ्लैट से अर्पिता के नौकर ने उनके डायमंड इयररिंग चुरा लिए थे और फिर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से संदीप हेगड़े को पकड़ लिया है। इस मामले में जांच जारी है।

पुलिस हिरासत में है चोर
पुलिस ने अर्पिता खान की शिकायत के बाद संदीप हेगड़े को पकड़ लिया है और उससे चुराए हुए डायमंड इयररिंग्स भी बरामद कर लिए गए हैं। संदीप हेगड़े पर आईपीसी की धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+