'अक्षय कुमार को ये शोभा देता है?', कपिल शर्मा के शो में जाने पर खिलाड़ी पर भड़के मनोज देसाई
हाल ही में अक्षय कुमार अपनी फिल्म सेल्फी के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा में पहुंचे थे। जिस पर गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
manoj desai slams akshay kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की गिनती बड़े-बड़े सुपरस्टार्स में होती है। हालांकि इन दिनों उनका दौर काफी मुश्किलों से गुजर रहा है। पिछले साल उनकी एक के बाद एक 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। अब इस गिनती में उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सेल्फी' भी शामिल हो गई है।

अक्षय कुमार पर भड़के मनोज देसाई
अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने से पहले एक्टर ने जोर-शोर से प्रमोशन किया। हालांकि इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। हाल ही में लगातार फिल्मों फ्लॉप होने की जिम्मेदारी खुद अक्षय ने ली है। इस बीच अब मुंबई के गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई एक्टर पर भड़क गए।

कपिल शर्मा को लिया आड़े हाथों
बता दें कि, अक्षय कुमार अपनी हर फिल्म के प्रमोशन के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा' में जाते हैं। इसी को लेकर थिएटर के मालिक मनोज देसाई ने अपना गुस्सा जाहिर किया। इतना ही नहीं उन्होंने कपिल शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कपिल ने अक्षय कुमार को अपनी तरफ से वेक अप कॉल दिया है।

आप क्या घड़ी घड़ी उधर जा रहे हैं?
मनोज देसाई ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, 'बार-बार कपिल शर्मा शो में जाकर आपको आखिर मिल क्या रहा है। वो तो उल्लू का पट्ठा है। वो अपना शो चला रहा है, और पब्लिक को बेवकूफ बनाना उसे अच्छे से आता है। आप क्या घड़ी घड़ी उधर जा रहे हैं? आपका उसमें कुछ इन्वेस्टमेंट है क्या? वो तो सलमान खान का शो है।'
क्या आपको यह सब शोभा देता है?
मनोज देसाई यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि, 'आप क्यों जाते हैं कपिल के शो पर? मेरे दोस्तों मेरी पब्लिक ने कितना बोला है अक्षय जी घड़ी-घड़ी उस शो पर जाते हैं, उनको शोभा देता है? अब मैं आपको पूछता हूं। आपको शोभा देता है? कपिल ने उन्हें अपने शो में तीन बार इनवाइट किया। वह कभी उनकी तारीफ करता है, कभी उनको कचरा तक कहता है। ये आपको शोभा देता है? कमाल कर रहे हो, क्या हो गया है। आखिर आपको समझ क्यों नहीं आया रहा है। आपको हो क्या गया है?'

अक्षय कुमार की लगातार फिल्म हो रही फ्लॉप
अक्षय कुमार ने हाल ही में आजतक को दिए एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि, अगर उनकी फिल्में नहीं चल रही हैं तो यह उनकी गलती है। उन्होंने कहा था कि, अगर उनकी तीन या चार फिल्में लगातार नहीं चलती हैं तो अभिनेताओं के लिए खुद को फिर से मजबूत करना एक अलार्म है। बता दें कि फिल्म सेल्फी से पहले उनकी रक्षा बंधन, बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications