इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘KGF 2’
KGF 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। कन्नड अभिनेता यश ने बहुप्रतिक्षित फिल्म की रिलीजिंग डेट का खुलासा किया है।
मुंबई, 22 अगस्त। KGF 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। कन्नड अभिनेता यश ने बहुप्रतिक्षित फिल्म की रिलीजिंग डेट का खुलासा किया है। KGF 2 या K.G.F: Chapter 2 कब रिलीज होगी इसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केजीएफ का अगला भाग है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "आज की अनिश्चितताएं हमारे संकल्प में देरी ही करेंगी, लेकिन जैसा वादा किया गया है वैसा ही होगा। हम 14 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देंगें।' फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है।

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
केजीएफ 2 कन्नड, तेलगू, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में श्रीनि भी दिखाई देंगी। कन्नड़ फिल्म केजीएफ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान बनाए थे।

संजू बाबा की होगी सैंडलवुड इंडस्ट्री में एंट्री
इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी दिखाई देंगे। सैंडलवुड या कन्नड फिल्म इंडस्ट्री में यह संजू बाबा की डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म में संजय दत्त अधीरा के रोल में नजर आएंगे।
Recommended Video

संजय दत्त ने शेयर किया मूवी का पोस्टर
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है, जोकि बेहद दिलचस्प लग रहा है। इस पोस्टर में रवीना टंडन, संजय दत्त, यश और प्रकाश राज दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इस पोस्टर को खूब पसंद किया जा रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सर बहुत बहुत शुभकामनाएं'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है 'सुपर्ब'।












Click it and Unblock the Notifications