Kajol की इस को-स्टार ने की खुदकुशी, फ्लैट में सड़ी गली हालत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

Noor Malabika Das Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर सुसाइड कर लिया। 6 जून को उनके मुंबई लोखंडवाला फ्लैट से पुलिस ने शव बरामद किया है।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, नूर मालाबिका दास ने बेडरूम के पंखे से लटककर खुदकुशी की है। लेकिन इस घटना की जानकारी पुलिस को तब मिली जब एक्ट्रेस के पड़ोसियों को फ्लैट से दुर्गंध आने लगी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर एक्ट्रेस के घर पहुंची तो एक्ट्रेस का शव छत के पंखे से लटका सड़ी-गली हालत में मिला।

Noor Malabika Das

नूर मालाबिका दास का शव बरामद करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस के घर से दवाईयां, फोन और एक डायरी पुलिस को मिली है। फिलहाल उनकी बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। हालांकि अभी तक मालाबिका की मौत का कारण सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नूर मालाबिका दास के परिवार वालों से पुलिस ने संपर्क करने की कोशिश की है लेकिन एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार के लिए कोई भी बॉडी लेने नहीं आया है। ऐसे में मुंबई में लावारिस शवों के दाह संस्कार का काम संभालने वाली ममदानी हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट एनजीओ की मदद से रविवार को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं नूर मालाबिका दास के करियर की बात करें तो, उन्हें काजोल के साथ बेव सीरीज द ट्रायल में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें एटीएम भाभी', 'आईएम सॉरी टीचर' और 'अदला बदली' जैसी सीरीज के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अलग-अलग स्टाइल में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+