"द साबरमती रिपोर्ट" का ट्रेलर हुआ रिलीज, गोधरा कांड का सालों बाद सामने आएगा सच

The Sabarmati Report Trailer: 'द साबरमती रिपोर्ट' का टीज़र जब रिलीज़ हुआ, तब देश के लोग एकदम स्तब्ध रह गए, क्योंकि इसमें भारत के हालिया इतिहास की एक चौंकाने वाली और प्रभावशाली घटना की झलक देखने मिली। अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मेकर्स ने दर्शकों को हर समय अपने साथ दिलचस्प पोस्टर्स के साथ बांधे रखा। ऐसे में, अब वक्त आ गया है, उस कड़वी सच्चाई को देखने का जो आम इंसान नहीं जानता। दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने इसके दमदार ट्रेलर को रिलीज कर दिया है।

The Sabarmati Report

27 फरवरी 2002 की सुबह साबरमती एक्सप्रेस में क्या हुआ, इसकी सच्चाई को दिखाते हुए, द साबरमती रिपोर्ट का ट्रेलर अब सामने आ गया है। ये ट्रेलर हमें एक ऐसी घटना के सफर पर ले जाता है, जिसने भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक चेहरे को बदल दिया। इस घाटना पर ये नजरिया कभी ज्यादा चर्चा में नहीं आया, लेकिन इसने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है।

विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा अपने पत्रकारों के किरदारों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रेलर से ये साफ हो गया है कि यह फिल्म एक गहरी छाप छोड़ेगी, जो इस दिल दहला देने वाली घटना की सच्चाई को उजागर करेगी और दर्शकों को जागरूक करेगी। इस ट्रेलर में हिंदी भाषी और अंग्रेजी पत्रकारों के बीच का वैचारिक अंतर सामने लाया गया है, जो पश्चिमी प्रभाव से प्रेरित होते हुए भी दुखद घटनाओं की राजनीति और कवरेज को प्रभावित करते हैं। यह सोचने पर मजबूर करने वाला और ध्यान खींचने वाला है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+