The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' दौड़ में हुई पीछे, 7वें दिन हुई इतनी कमाई
The Sabarmati Report Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट गत 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों के साथ साथ सेलेब्स से भी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।
'द साबरमती रिपोर्ट' की नहीं हो रही कोई खास कमाई
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म को अच्छा रिव्यू मिलने के बाद भी कारोबार के मामले में ये काफी पीछे है। फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है जिसकी वजह से मेकर्स को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

'द साबरमती रिपोर्ट' के 7वें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के 7वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने अब तक करीब 10 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया है। एकता कपूर इस मूवी की प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है लेकिन उस हिसाब से फिल्म कमाई नहीं कर पा रही है।
'द साबरमती रिपोर्ट' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही है लेकिन मूवी के कलेक्शन पर कोई खास असर नहीं हो रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 7वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 11.45 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़, दूसरे दिन 2.1 करोड़, तीसरे दिन 3 करोड़, चौथे दिन 1.15 करोड़, 5वें दिन 1.3 करोड़ और छठे दिन 1.55 करोड़ का कलेक्शन किया है।
'द साबरमती रिपोर्ट' को किया गया टैक्स फ्री
'द साबरमती रिपोर्ट' को उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी। इन सबके बावजूद 'द साबरमती रिपोर्ट' की कमाई में कोई खास इजाफा नहीं हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications