The Kerala Story: केरल से गायब हुईं 32 हजार महिलाएं और कभी नहीं लौटीं घर, 'द केरल स्टोरी' का टीजर आउट
The Kerala Story Teaser Out: केरल को झकझोर देने वाली घटनाओं की एक बहुत ही वास्तविक, निष्पक्ष और सच्ची कहानी होने का वादा करते हुए फिल्म 'द केरल स्टोरी' आपके दिल पर उतर जाएगी।
The Kerala Story Teaser Out: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह एक मानवीय त्रासदी को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी कड़ी में द केरल स्टोर का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी आपको अंदर तक झकझोर देगी। फिल्म द केरल स्टोरी, भारत के केरल राज्य से लापता हुईं 32,000 महिलाओं के पीछे की घटनाओं का खुलासा करती है। केरल को झकझोर देने वाली घटनाओं की एक बहुत ही वास्तविक, निष्पक्ष और सच्ची कहानी होने का वादा करते हुए फिल्म 'द केरल स्टोरी' आपके दिल पर उतर जाएगी। इसका प्रभावशाली टीजर आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देगा।

महिलाओं की तस्करी पर आधारित है ये फिल्म
निर्माता विपुल शाह और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी एक आतंकवादी संगठन द्वारा देश के केरल राज्य से महिलाओं की तस्करी की एक दिल तोड़ने वाली और चौंकाने वाली कहानी है। इस फिल्म के सिंपल लेकिन लोगों को हिला कर रख देने वाले टीजर में थोड़े से समय में बहुत कुछ दिखाया गया है। इसमें एक महिला की कहानी दिखाई गई है जो नर्स बनने का सपना देखती थी, लेकिन उसे उसके घर से अपहरण कर लिया जाता है और अब वह महिला आईएसआईएस आतंकवादी के रूप में अफगानिस्तान में जेल में बंद है। फिल्म में इस लीड महिला का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने निभाया है।
अरब देशों में की गई इसकी शूटिंग
इस तरह के सबजेक्ट पर काम करने से अच्छे अच्छे लोग कतराते हैं लेकिन निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इस भयानक कहानी को 4 साल के रीसर्च के साथ बड़े पर्दे पर ला पाए हैं। निर्देशक सुदीप्तो सेन ने इस फिल्म को बनाने के लिए केरल और कई अरब देशों की यात्रा भी की। वहां के स्थानीय लोगों और पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की और उनके जीवन को देखकर हैरान रह गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2009 में केरल और मैंगलोर की लगभग 32,000 हिंदू और ईसाई समुदायों की लड़कियों को इस्लाम में परिवर्तित किया गया था और उनमें से अधिकांश आज सीरिया, अफगानिस्तान और अन्य आईएसआईएस और हक्कानी प्रभावशाली क्षेत्रों में मौजूद हैं। फिल्म इन महिलाओं की इस साजिश और दर्द के पीछे की सच्चाई को दिखाएगी। ये फिल्म साल 2023 के शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications