The Kerala Story: नहीं थम रही 'द केरल स्टोरी' की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 200 करोड़ किया आंकड़ा पार

अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कमाई आसमान छू रही है। फिल्म रिलीज के 18वें दिन भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।

The Kerala Story

The Kerala Story Box Office Collection: फिल्म 'द केरल स्टोरी' जब से रिलीज हुई है तभी से फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में किसी को उम्मीद नहीं होगी कि फिल्म इस तरह बॉक्स ऑफिस धमाल मचाएगी। बता दें कि, फिल्म ने 18वें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ साल दी दूसरी सुपरहिट फिल्म बन गई है।

द केरल स्टोरी ने किया 200 करोड़ का आंकड़ा पार
द केरल स्टोरी को लेकर काफी बवाल मचा है। फिल्म को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू में बैन कर दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसी के साथ फिल्म ने तीन हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को द केरल स्टोरी ने 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके बाद कुल मिलाकर फिल्म की कमाई अब 204 करोड़ रुपये का हो गया है।

दृश्यम 2 को भी पछाड़ा
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 की तुसना में द केरल स्टोरी ने सिर्फ 18 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। जबकि दृश्यम 2 को 23 दिन का समय लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पठान, दृश्यम 2, तू झूठी मैं मक्कार के बाद द केरल स्टोरी 5वीं सुपरहिट फिल्म बनी है। ये कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह द केरल स्टोरी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है तो आने वाले दिनों में यह फिल्म 250 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर लेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म और कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+