The Kerala Story की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन का हुआ एक्सीडेंट, जानें दोनों की हालत
Adah Sharma Meets With Accident: अदा शर्मा को 'द केरल स्टोरी' को लेकर चल रहे विवाद के कारण जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। ये फिल्म रिलीज होने के बाद से कई तरह के विवादों में घिरी हुई है।

Adah Sharma Meets With Accident: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'द केरल स्टोरी' की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा के साथ एक सड़क हादसा हो गया है। खबर है कि गत 14 मई (रविवार) को वह एक दुर्घटना की शिकार हो गई हैं। जैसे ही उनकी दुर्घटना की खबर इंटरनेट पर वायरल होने लगी, एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में लोगों को अपडेट दिया। अदा शर्मा ने अपन फैंस को सूचित किया कि वह दुर्घटना के बाद अब 'ठीक' हैं और भगवान की कृपा से उनके साथ कुछ ज्यादा बड़ा नहीं हुआ था।
अदा शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट
अदा शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी- मैं ठीक हूं दोस्तों। मेरी दुर्घटना के बारे में फैल रही खबरों के कारण मुझे बहुत सारे मैसेजेस मिल रहे हैं। पूरी टीम, हम सब ठीक हैं, कुछ भी गंभीर नहीं है, कुछ भी बड़ा नहीं है लेकिन चिंता के लिए धन्यवाद।
'द करेल स्टोरी' को लेकर हो रहा है विवाद
आपको बता दें कि अदा शर्मा को 'द केरल स्टोरी' को लेकर चल रहे विवाद के कारण जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। ये फिल्म रिलीज होने के बाद से राजनीतिक दलों के एक खास वर्ग से तरह तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना कर रही है। इन लोगों ने दावा किया है कि फिल्म सही तथ्यों पर आधारित नहीं है और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत का प्रचार करती है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस फिल्म को उनके राज्य में बैन लगाने की घोषणा की थी।
सुदीप्तो सेन ने दिया हेल्थ अपडेट
अदा शर्मा से पहले फिल्म 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने भी पुष्टि की थी कि वह कुछ 'मेडिकल इमरजेंसी' के कारण हिंदू एकता यात्रा में शामिल नहीं हो सके। ट्विटर पर उन्होंने लिखा था- आज हम एक युवा सभा में अपनी फिल्म के बारे में बात करने के लिए करीमनगर जाने वाले हैं। दुर्भाग्य से हम कुछ आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या के कारण ये यात्रा नहीं कर सके। करीमनगर के लोगों से दिल से माफी। हमने ये फिल्म इसलिए बनाई है क्योंकि हमारी बेटियों को बचाएं। कृपया हमारा समर्थन करते रहें #HinduEkthaYatra।
अदा शर्मा ने लोगों को दिया धन्यवाद
अदा शर्मा ने इस फिल्म से जुड़े तमाम विवादों के बावजूद अपनी मूवी 'द केरल स्टोरी' को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था- मेरी ईमानदारी को बदनाम करना, मेरी सत्यनिष्ठा, धमकियों का मजाक उड़ाना, हमारे टीजर पर छाया प्रतिबंध, कुछ राज्यों में फिल्म पर बैन लगना, बदनामी अभियान शुरू होना ... लेकिन आपने, दर्शकों ने #TheKeralaStory को नंबर वन बना दिया है। अब तक के पहले सप्ताह में 1 महिला प्रधान फिल्म !! वाह! दर्शक आप जीत गए। आप जीत गए और अब हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications