The Kashmir Files में कश्‍मीरियों का दर्द देखकर फूंट-फूंट कर रो रहे दर्शक, अनुपम खेर ने शेयर किया ये वीडियो

नई दिल्‍ली, 12 मार्च । The Kashmir Files फिल्‍म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 1990 में कश्‍मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार और नके पलायन की सच घटना पर आधारित फिल्‍म ने पहले ही दिन बेहरीन ओपनिंग की है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्‍मीर फाइल्‍स में कश्‍मीरी पंडितों के साथ हुए अत्‍याचार और दर्द को देखकर दर्शक भावुक हो रहे रहे हैं और लोग अपना रिएक्‍शन दे रहे हैं। वहीं अनुपम खेर ने इस फिल्‍म के एक दर्शक का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है वो इतना भावुक हो गया कि उसकी आंखें नम हो गई।

सेक्‍युलर हिंदुओं ने देश को बर्बाद किया है

सेक्‍युलर हिंदुओं ने देश को बर्बाद किया है

अनुपम खेर ने फिल्‍म देखकर सिनेमा हाल से निकले दर्शक का विडियो शेयर किया है। जिसमें उस दर्शक ने कहा ये इस देश की सच्‍चाई है। सेक्‍युलर हिंदुओं ने देश को बर्बाद किया है। इन लोगों को सेक्‍युलर नहीं कायर बोलो। मै इस फिल्‍म के निर्देशक को धन्‍यवाद दूंगा जिन्‍होंने दुनिया को ये इस फिल्‍म के जरिए ये सच्‍चाई दिखाई। इसे फिल्‍म नहीं कहें ये एक सच्‍चाई है।

फिल्‍म निकल कर आए दर्शक ने कहा

फिल्‍म निकल कर आए दर्शक ने कहा

1947 में हम कितने बर्बाद हुए हैं हमारी हिंदू औरतों के कपड़े उतार कर निवस्‍त्र कर दिया गया। हमें अभी तक किताबों में क्‍या ये सब पढ़ाया गया। हिटलर के बारे में पढ़ाया गया, वो हमारा कौन लगता है या इतिहास लिखने वालों का कुछ लगा था। शख्‍स ने कहा जब मैं फिल्‍म देख रहा था तो हाल में मेरे पीछे बैठे लड़के हंस रहे थे मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्‍या अगर उनकी मां बहनों के साथ ऐसा हुआ होता तो क्‍या वो ऐसे ही हंसते। उन्‍होंने कहा ये फिल्‍म नहीं हमारे देश की सच्‍चाई है। उसने कहा हिंदुओं से नफरत करो जो सेक्युलर है। मुझे किसी मुसलमान से नफरत नहीं है।

इन गद्दारों से व्यापार से करना बंद करो

इन गद्दारों से व्यापार से करना बंद करो

वहीं दूसरे दर्शक ने कहा इस देश को सेक्‍युलर हिंदुओं ने बर्बाद किया है। किसी दूसरे ने नहीं किया। हमारे देश में आज भी गली-गली में गद्दार है। इन गद्दारों से व्यापार से करना बंद करो।

महिला ने रोते हुए छू लिए फिल्‍म निर्देशक के पैर

महिला ने रोते हुए छू लिए फिल्‍म निर्देशक के पैर

वहीं एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला दर्शक फिल्‍म निर्देशक अग्निहोत्री के पैर छूते हुए उन्‍हें इस सच्‍चाई को सामने लाने के लिए धन्‍यवाद देती नजर आ रही है।

अनुपम खेर ने अपने वॉल पर लिखा मैं ...


गवाह हूं #TheKashmirFiles मेरी गवाही है।वो सब कश्मीरी हिंदू,जो या तो मार डाले गए या जीते जी एक शव की तरह जीने लगे।अपने पुरखों की ज़मीन से उखाड़ कर फेंक दिए गए।आज भी न्याय को तरस रहे हैं।अब मैं उन सब कश्मीरी हिंदुओं की ज़ुबान और चेहरा हूं।

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखी ये बात

अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'वायरल वीडियो: सिनेमा में सच्चाई की ताकत। यह आदमी चिल्ला रहा है, रो रहा है और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश कर रहा है। उसके चंद शब्द उसका दर्द बता रहे हैं। दर्द लोगों को जोड़ता है। #TheKashmirFiles में #KashmiriHindus के दर्द को दिखाया गया है। कुछ इसे चुपचाप व्यक्त करते हैं। कुछ रोते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+