The Kashmir Files: किराए के घर में रहने वाले अनुपम खेर ने CM केजरीवाल को बताया Insensitive, जानिए क्यों?

नई दिल्ली, 28 मार्च। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files ने बॉक्सऑफिस पर इतिहास रच दिया है। लो बजट की इस फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ की कमाई कर ली है, वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर राजनीति भी जारी है। हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फिल्म को बीजेपी का प्रोपोगंडा बताते हुए कहा था कि इस फिल्म के जरिए कोई पोस्टर लगा रहा है तो कोई दो सौ करोड़ की कमाई कर रहा है, अगर वाकई में ये फिल्म देश की बात करती है तो क्यों नहीं विवेक अग्निहोत्री इस फिल्म को You Tube पर डाल देते हैं, ऐसे पूरा देश देख लेगा।'

 'एक अनपढ़ गंवार आदमी भी ऐसी बात नहीं करता '

'एक अनपढ़ गंवार आदमी भी ऐसी बात नहीं करता '

जिस पर अब दिग्गज नेता अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया दी है। अनुपम खेर ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा ' वो बेहद ही निराशाजनक है। वह एक पढ़े लिखे इंसान हैं, वह आईआरएस अधिकारी रह चुके हैं। एक अनपढ़ गंवार आदमी भी ऐसी बात नहीं करता है लेकिन किसी को कोई समझा नहीं सकता है।'

एक पूरी ब्रिगेड मेरे पीछे पड़ जाएगी: अनुपम खेर

एक पूरी ब्रिगेड मेरे पीछे पड़ जाएगी: अनुपम खेर

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनुपम खेर ने कहा कि 'मैंने सीएम केजरीवाल की बात पर रिएक्शन दिया है, अब सब लोग मेरी खिंचाई करेंगे, एक पूरी ब्रिगेड मेरे पीछे पड़ जाएगी। कुछ लोग कहेंगे कि शिमला में रहने वाला अनुपम खेर कश्मीर और कश्मीरी पंडितों की बातें करता है, उसका एक घर न्यू यॉर्क में है, एक घर अमेरिका में है, वो क्या इन लोगों की बातें करता है, तो मैं यहां साफ कर दूं कि मैं आज अपनी बात स्पष्ट और साफ तरीके से इसलिए बोल पाता हूं क्योंकि मैंने सोच लिया था कि मुझे जिंदगी में ज्यादा कुछ चाहिए नहीं, जो मिला है उससे बहुत ज्यादा खुश और संतुष्ट हूं।'

जिसकी फिल्म ने 200 करोड़ कमाए हैं वो किराए के घर में रहता है

जिसकी फिल्म ने 200 करोड़ कमाए हैं वो किराए के घर में रहता है

अनुपम खेर ने कहा कि 'आज से सात साल पहले ही मैंने निर्णय ले लिया था कि मैं किराए के घर में रहूंगा और आज जिसकी फिल्म ने 200 करोड़ कमाए हैं वो किराए के घर में रहता है। इसलिए वो सिर उठाकर बात करता है, उसके पास कोई लोभ नहीं है और वो स्पष्ट रूप से अपनी और अपने लोगों की बातें कर सकता है।'

The Kashmir Files पर बहस जारी

मालूम हो कि फिल्म The Kashmir Files ने बॉक्स ऑफिस पर जहां सफलता का परचम लहरा दिया है वहीं देश में एक बहस का मुद्दा दे दिया है। सोशल पर इस फिल्म को को लेकर दो ग्रुप बन गए हैं। एक ग्रुप ऐसा है जो इस फिल्म में दिखाए गए कश्मीर पंडितों के दर्द से आहत है तो वहीं दूसरा वर्ग इस फिल्म को प्रोपोगंडा करार दे रहा है।

हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत को पैदा करने की कोशिश

कांग्रेस समेत कई विरोधी दलों ने इस फिल्म पर पूरा सच ना दिखाने का आरोप लगाया है और कहा है कि इस साल के अंत में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए एक प्लान के तहत बीजेपी वाले इस फिल्म कि जरिए हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत को पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+