The Kashmir Files: यूजर्स के निशाने पर गौहर खान, कहा-'तुम्हारी पूरी जमात कभी सच नहीं मानेगी'

नई दिल्ली, 16 मार्च। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files ने लोगों की दिल और दिमाग पर दस्तक दी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बहस हो रही है। कुछ लोगों ने फिल्म की जबरदस्त तारीफ करते हुए कहा विवेक अग्निहोत्री को बेस्ट डायरेक्टर घोषित कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक वर्ग इसे मुस्लिम विरोधी करार देता है। इसमें कोई शक नहीं लोगों के अंदर इस वक्त इस फिल्म को लेकर जबरदस्त भावनाओं का सैलाब उमड़ रहा है।

अभिनेत्री गौहर खान ने किया Tweet

अभिनेत्री गौहर खान ने किया Tweet

इसी क्रम में अभिनेत्री गौहर खान को भी एक ट्वीट करना भारी पड़ गया। हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम अपने ट्वीट पर नहीं लिखा लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ लिखा जिस पर लोग उन पर बहुत भड़क गए। जिस पर गौहर खान ने ट्वीट किया कि 'अगर आपको प्रोपागैंडा नहीं दिखाई देता तो आपकी आत्मा अंधी है, बहरी और गूंगी है।'

'मैडम आप किस प्रोपागैंडा की बात कर रही हैं?'

'मैडम आप किस प्रोपागैंडा की बात कर रही हैं?'

जिस पर यूजर्स ने उनसे ही पूछा लिया-'मैडम आप किस प्रोपागैंडा की बात कर रही हैं?' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'क्या समाज को सच दिखाना प्रोपागैंडा है... वाह मैडम सच स्वीकार कीजिए।' आपको नफरत मिलने वाली है, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जो आपने लिखा है, ऐसा लिखने के लिए हिम्मत की जरूरत है?' तो किसी ने लिखा कि 'तुम्हारी पूरी की पूरी जमात कभी ना मानेगी सच्चाई को'। तो किसी ने लिखा कि ' इस ट्वीट पर आपको नफरत मिलने वाली है।'

'जो कि इतना कड़वा है कि वो लोगों को झूठ लग रहा है'

'जो कि इतना कड़वा है कि वो लोगों को झूठ लग रहा है'

तो किसी ने लिखा कि 'ये बहुत दुख की बात है कि आपको एक सच प्रोपोगंडा लगा रही है। मेरे वो सभी सभी मुस्लिम साथी जो एक गलत धारणा बना चुके हैं कि ये उनके खिलाफ है तो वो गलत है। जबकि फिल्म ये बताने के लिए देश में कभी कुछ ऐसा हुआ था, जो बहुत भयानक था। मूवी एक सच को बयां कर रही है जो कि इतनी कड़वा है कि वो लोगों को झूठ लग रहा है।'

फिल्म 5 दिन में 60 करोड़ रुपये की कमाई

फिल्म 5 दिन में 60 करोड़ रुपये की कमाई

मालूम हो कि इससे पहले इससे पहले स्वरा भास्कर के ट्वीट्स पर भी लोग गुस्सा हो चुके हैं। लोगों ने उन्हें भी जमकर खरी-खोटी सुनाई है। गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म को बनाने से पहले करीब 700 पीड़ितों का इंटरव्यू किया था और इस फिल्म को बनाने में उन्हें करीब चार साल लगे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म 5 दिन में 60 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म की तारीफ critics ने भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+