कंगना रनौत को विवेक अग्निहोत्री ने नहीं किया साइन, बोले- 'मेरी फिल्मों को स्टार्स की जरूरत नहीं'
मुंबई, 31 मार्च: कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म की सफलता के पीछे दर्शकों की माउथ पब्लिसिटी है। वहीं इस फिल्म के बाद फिल्म मेकर और डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) भी काफी चर्चाओं में हैं। इस बीच खबर आईं थी कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) काम करने वाली हैं, इसके लिए उनको साइन किया गया है, जिस पर फिल्म मेकर ने अपना जवाब दिया है।

कंगना रनौत ने की थी फिल्म की तारीफ
'कश्मीर फाइल्स' के सक्सेस के बाद विवेक अग्निहोत्री मौजूदा वक्त में देश के सबसे ज्यादा डिमांडिंग फिल्म मेकर बन गए हैं। हालांकि इंडस्ट्री के ए-लिस्टर्स 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता को खुले तौर पर स्वीकार करने से कतरा सकते हैं, लेकिन चुपके से उनमें से कई अब उनके साथ काम करना चाहते हैं। वहीं कंगना रनौत ने फिल्म की जमकर तारीफ की थीं। ऐसे में यह भी खबर आई थी कि कंगना की नए प्रोजेक्ट के लिए विवेक अग्निहोत्री से बातचीत भी चल रही है।

विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपनी एक फिल्म के लिए कंगना को अप्रोच किया था। इसके लिए दोनों के बीच मीटिंग भी हुई थीं, लेकिन अब इस पूरे मामले पर विवेक अग्निहोत्री का बयान सामने आया है। दरअअसल, खबर उड़ी थी कि कंगना रनौत और विवेक अग्निहोत्री एक साथ काम करेंगे, लेकिन हकीकत यह है कि ऐसा कोई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में नहीं है। विवेक अग्निहोत्री ने कंगना रनौत के साथ फिल्म साइन करने से साफ इनकार किया है।

'मेरी फिल्मों को स्टार्स की जरूरत नहीं है'
बॉलीवुड हंगामा की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक स्टार्स के साथ काम करने के बारे में बोलते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "मेरी फिल्मों को सितारों की जरूरत नहीं है। उन्हें एक्टर्स की जरूरत है। जब मैंने 12 साल पहले अपनी जर्नी शुरू की तो मैंने फैसला किया कि मैं अपनी तरह की फिल्में बनाउंगा और मैं कभी भी स्टार बेस्ड फिल्म नहीं बनाऊंगा। मेरा दृढ़ विश्वास है कि सिनेमा लेखक और निर्देशक का माध्यम है।"

'द दिल्ली फाइल्स' भी होगी रिलीज
रिपोर्ट के मुताबिक विवेक इस समय देश और दुनिया भर में अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रमोशन में बिजी है। जिसके बाद वो 'द दिल्ली फाइल्स' जो पूरी हो चुकी है, उसे रिलीज करेंगे। खबरों की मानें तो अभी तक उन्होंने यह सोचना भी शुरू नहीं किया है कि इसके बाद वह क्या बनाना चाहेंगे?












Click it and Unblock the Notifications