'बंद करो, बोलना कि फिल्म में काम करने वाले गरीबों को पैसे नहीं मिलते',कश्मीर फाइल्स की एक्ट्रेस ये क्या कह गईं

'बंद करो, ये बोलना कि फिल्म में काम करने वाले गरीबों को पैसे नहीं मिलते..', कश्मीर फाइल्स की एक्ट्रेस ये क्या कह गईं

नई दिल्ली, 02 सितंबर: साल 2022 ने फिल्म इंडस्ट्री और मनोरंजन जगत में कई तरह के रुझान देखे हैं। हिंदी फिल्मों की तुलना में साउथ फिल्मों की सफलता दर अधिक रही है। दक्षिण भारत के छोटे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है और लाल सिंह चड्ढा, शमशेरा, लाइगर जैसी बड़े बजट की फिल्में पिट रही हैं। इसमें से अधिकांश बड़ी फिल्मों को किसी न किसी कारण से ''बायकॉट ट्रेंड'' का सामना करना पड़ा है। हैशटैग 'बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड' पिछले कुछ महीनों में ट्विटर पर लगभग नॉनस्टॉप ट्रेंड कर रहा है। जहां अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं ने लोगों से बिना देखे उनकी फिल्मों का बहिष्कार नहीं करने का आग्रह किया है, वहीं कुछ ने यह भी तर्क दिया है कि इस तरह के बहिष्कार से हजारों गरीब तकनीशियन और चालक दल के सदस्य भी प्रभावित होते हैं, जो फिल्मों में काम करते हैं। अब इस पर कश्मीर फाइल्स की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पल्लवी जोशी ने कहा- ये कहना बिल्कुल गलत है...

पल्लवी जोशी ने कहा- ये कहना बिल्कुल गलत है...

बॉलीवुड में ''बायकॉट ट्रेंड'' की प्रवृत्ति का फिल्मों के प्रदर्शन पर कोई प्रभाव पड़ा है या नहीं, यह बहस का विषय है। लेकिन कई लोगों ने कहा है कि फिल्मों का बहिष्कार करने से सितारों और निर्माताओं की तुलना में गरीब तकनीशियनों और फिल्म में काम करने वाले सदस्यों पर अधिक प्रभाव पड़ता है, जिनमें से अधिकांश पहले से ही काफी अमीर हैं। विजय देवरकोंडा, जिन्होंने पिछले हफ्ते लाइगर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है, उन्होंने तर्क दिया कि बहिष्कार से पूरी अर्थव्यवस्था को नुकसान होता है। हालांकि, हर कोई इससे सहमत नहीं है। पल्लवी जोशी, जिनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है, उनका कहना है कि यह तर्क गलत है।

'जब तक फिल्में बनती हैं, लोगों को पैसे मिलते रहेंगे...'

'जब तक फिल्में बनती हैं, लोगों को पैसे मिलते रहेंगे...'

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, पल्लवी जोशी ने ''बायकॉट ट्रेंड'' की प्रवृत्ति के खिलाफ तर्कों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, "मैं आपको एक बात बता दूं - चाहे कुछ भी हो जाए, ऐसा कोई परिदृश्य नहीं होगा जहां फिल्में नहीं बनेंगी। जब तक फिल्में बनती हैं, लोगों को तब तक भुगतान मिलता रहेगा। निश्चित रूप हर बार कोरोना महामारी बार-बार नहीं आती, जहां सब कुछ ठप हो जाता है। लेकिन वह प्रकृति है। लेकिन फिल्म उद्योग को ताला और चाबी के नीचे नहीं रखा जाएगा। यह एक बहुत ही यूटोपियन विचार है। ऐसा नहीं हुआ है और न कभी होगा।''

'फिल्म में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को रिलीज से पहले ही मिल जाते हैं पैसे...'

'फिल्म में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को रिलीज से पहले ही मिल जाते हैं पैसे...'

फिल्मों के ''बायकॉट ट्रेंड'' की वजब से फिल्मों में काम करने वाले तकनीशियनों और चालक दल और दिहाड़ी मजदूरों को बहुत नुकसान हो रहा है? इस तर्क के बारे में बात करते हुए पल्लवी जोशी कहती हैं, "वास्तव में यह कहना कि उन 250 लोगों के बारे में सोचें जो हमारी फिल्मों पर काम करते हैं और उनकी आजीविका के बारे में क्या गलत तर्क है। उन्हें फिल्म के रिलीज से पहले ही पैसे दे दिए जाते हैं। उनको फिल्मों के हिट और फ्लॉप होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है, उन्हे भुगतान किया जा सकता है।''

'फिल्म के रिलीज के बाद प्रोड्यूसर ही फंसते हैं...'

'फिल्म के रिलीज के बाद प्रोड्यूसर ही फंसते हैं...'

पल्लवी जोशी ने आगे कहा, ''फिल्म के रिलीज होने के बाद फायद और नुकसान सिर्फ प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर और प्रदर्शक ही फंस जाते हैं। फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस को, तकनीशियन, सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को फिल्म के रिलीज के पहले ही सबको भुगतान कर दिया जाता है।''

करीना ने कहा था- फिल्म में ढाई साल से 250 लोगों ने काम किया है...

करीना ने कहा था- फिल्म में ढाई साल से 250 लोगों ने काम किया है...

लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के दौरान करीना कपूर खान ने लोगों से उनकी फिल्म का बहिष्कार न करने का अनुरोध किया था। करीना कपूर खान ने कहा था, "लेकिन तथ्य यह है कि उन्हें इस फिल्म का बहिष्कार नहीं करना चाहिए, यह बहुत खूबसूरत फिल्म है। और मैं चाहती हूं कि लोग मुझे और आमिर खान को स्क्रीन पर देखें। तीन साल हो गए हैं, हमने इतना लंबा इंतजार किया है। तो, कृपया इस फिल्म का बहिष्कार मत करो, क्योंकि यह वास्तव में अच्छा सिनेमा का बहिष्कार करने जैसा है। और लोगों ने इस पर इतनी मेहनत की है, ढाई साल से इस फिल्म पर 250 लोगों ने काम किया है।''

कश्मीर फाइल्स ने 300 करोड़ की कमाई की थी

कश्मीर फाइल्स ने 300 करोड़ की कमाई की थी

पल्लवी जोशी द कश्मीर फाइल्स में एक प्रोफेसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और भाषा सुंबली भी थे। फिल्म ने बिना किसी बड़े सितारे के सिर्फ 15 करोड़ के बजट में 300 करोड़ से अधिक की कमाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+