The Kapil Sharma Show: वाणी कपूर की बॉडी का उड़ा मजाक, बताया- 'कुपोषण की शिकार', भड़के लोग

नई दिल्ली, 24 अगस्त। 'द कपिल शर्मा' शो की धमाकेदार वापसी हो चुकी है, बीते शनिवार- रविवार को कपिल और उनकी टीम ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। मालूम हो कि संडे को सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी न्यू रिलीज फिल्म ' बेलबॉटम' का प्रमोशन करने के लिए शो में पहुंचे थे। उनके साथ हुमा कुरैशी और वाणी कपूर भी शो में मेहमान बनकर आई थीं। शो में काफी मस्ती और धमाल देखने को मिला लेकिन इसी मस्ती-मजाक में कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते ये शो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के निशाने पर आ गया है और लोग कपिल और उनकी टीम को भला-बुरा कहने लगे।

वाणी कपूर की बॉडी का शो में उड़ा मजाक

वाणी कपूर की बॉडी का शो में उड़ा मजाक

दरअसल शो में वाणी कपूर को कम वेट के कारण काफी कुछ सुनना पड़ा, जिसके चलते लोगों ने इसे बॉडी शेमिंग से जोड़ दिया है। हालांकि शो के दौरान वाणी भी कुछ असहज नजर आई थीं। मालूम हो कि शो में एक नया सेगमेंट शुरू हुआ है, जिसका नाम है 'पोस्ट का पोस्टमार्टम' ,इसमें यूजर्स के कमेंट की बातें होती है और इसी दौरान कपिल ने वाणी कपूर की एक फोटो पर आए कुछ कमेंट को हाईलाइट किया ।

'भैंस का दूध पिया करो बेटी बहुत कमजोर हो गई हो'

जिसमें कुछ लोगों ने वाणी की तस्वीर पर उनके कम वजन पर टिप्पणी की थी। कुछ लोगों ने वाणी के लिए लिखा था कि 'भैंस का दूध पिया करो बेटी बहुत कमजोर हो गई हो', तो वहीं किसी ने लिखा कि 'कुपोषण की शिकार'। यही नहीं भारती सिंह ने भी जब वाणी को गले लगाया तो बोला 'अभी भी एक की जगह खाली है।'

लोगों ने की कपिल शर्मा की बुराई

लोगों ने की कपिल शर्मा की बुराई

यूजर्स को ये बात अच्छी नहीं लगी और इसे गंदी कॉमेडी का हिस्सा बताकर कपिल और उनकी टीम को बुरा-भला कह रहे हैं। फिलहाल वाणी कपूर इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'बेल बॉटम' एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है तो वहीं फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने किया है।

21 अगस्त को ऑन एयर हुआ शो

21 अगस्त को ऑन एयर हुआ शो

मालूम हो कि शो के तीसरे सीजन का पहला एपीसोड 21 अगस्त को प्रसारित हुआ, जिसमें अजय देवगन अपनी फिल्म 'भुज' का प्रमोशन करने पहुंचे थे, जबकि रविवार को अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ फिल्म 'बेलबॉटम' का प्रमोशन करने पहुंचे थे।

जानेमाने कॉमेडियन सुदेश लहरी

वैसे आपको बता दें कि भले ही सोशल मीडिया पर लोग कपिल शर्मा और उनकी टीम की आलोचना कर रहे हों लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि शो ने धमाकेदार वापसी की है। गौरतलब है कि इस बार शो में कपिल की पुरानी टीम के साथ जानेमाने कॉमेडियन सुदेश लहरी भी हैं।

जानिए क्यों ऑफ-एयर हुआ था शो?

जानिए क्यों ऑफ-एयर हुआ था शो?

' द कपिल शर्मा शो' बंद होने के पीछे दो वजह बताई गई थीं। पहली ये कि महाराष्ट्र में फैले कोरोना संक्रमण के कारण शो को शूट करने में खासी दिक्कतें आ रही थीं और दूसरी ये कि फरवरी में कपिल शर्मा दूसरी बार पापा बने हैं, ऐसे में वो थोड़ा वक्त अपने परिवार संग व्यतीत करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शो से ब्रेक लेने का फैसला किया था, जिसके कारण शो को ऑफ एयर किया गया था। फिलहाल शो की वापसी हो चुकी है और लोग इसका लुत्फ भी उठा रहे हैं, अब ये कितना लोगों को खुश कर पाता है, ये तो टीआरपी चार्ट ही बता पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+