The Kapil Sharma Show: एक एपिसोड के लिए 50 लाख रुपए लेते हैं कपिल शर्मा, जानें बाकी के किरदारों की क्या है फीस

The Kapil Sharma Show Star Cast Fees: कॉमेडियन कपिल शर्मा इस शो के होस्ट हैं और वह शो के एक एपिसोड के लिए काफी मोटी सैलरी लेते हैं।

kapil sharma

The Kapil Sharma Show Star Cast Fees: 'द कपिल शर्मा शो' इस समय टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। ये कॉमेडी रिएलिटी शो काफी लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। दुनियाभर के कई देशों में इस शो ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। शो के होस्ट कपिल शर्मा ने भी इसके जरिए ही खूब नाम कमाया है। कपिल शर्मा शो में काम करने वाले सभी कलाकार काफी पॉपुलर हो गए हैं। इस शो में काम करने वाले सभी एक्टर्स की फीस बहुत ही शानदार है। आइए आपको बताते हैं कि इस कॉमेडी रिएलिटी शो में कौन सा किरदार कितनी फीस लेता है।

कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा इस शो के होस्ट हैं और वह शो के एक एपिसोड के लिए काफी मोटी सैलरी लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए करीब 50 लाख रुपये की फीस लेते हैं। ऐसे में वह महीने भर में 8 एपिसोड करते हैं और उसके लिए 4 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं।

चंदन प्रभाकर
चंदन प्रभाकर न सिर्फ द कपिल शर्मा शो के पुराने कलाकारों में से एक हैं बल्कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के बहुत पुराने दोस्त भी हैं। हालांकि चंदन कपिल शर्मा शो के इस सीजन में नजर नहीं आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फीस को लेकर ही कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर के बीच कुछ अनबन हुई थी। उसके बाद से वह शो में नजर नहीं आ रहे हैं। चंदन प्रभाकर इससे पहले शो के एक एपिसोड के लिए 7 लाख रुपये की फीस लेते थे। ऐसे में महीनेभर में वह शो से 56 लाख रुपए की कमाई करते थे।

सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना चक्रवर्ती द कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा की पत्नी के किरदार में नजर आती हैं। सुमोना भी इस शो के पुराने कलाकारों में से एक हैं। सुमोना चक्रवर्ती एक एपिसोड के लिए 5 लाख रुपए वसूलती हैं। सुमोना थोड़ी सी देर के लिए स्क्रीन पर आती हैं और महीनेभर में 40 लाख रुपए की कमाई कर लेती हैं।

कीकू शारदा
कीकू शारदा द कपिल शर्मा शो में पलक, लच्छा, बच्चन सिंह, गुड़िया लॉन्ड्री वाली के रोल में नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कीकू शारदा प्रति एपिसोड 7 लाख रुपये की फीस लेते हैं। ऐसे में कीकू शारदा एक महीने में 56 लाख रुपए की कमाई करते हैं।

अर्चना पूरन सिंह
द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह भी कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। जज की कुर्सी पर बैठकर कपिल शर्मा के जोक्स पर जमकर ठहाके लगाने के लिए अर्चना पूरन सिंह प्रति एपिसोड 10 लाख रुपए की फीस लेती हैं। ऐसे में महीनेभर में अर्चना पूरन सिंह 80 लाख रुपए कमा लेती हैं।

कृष्णा अभिषेक
बॉलीवुड एक्टर कृष्णा अभिषेक द कपिल शर्मा शो में आने वाले मेहमानों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। फिलहाल वह कपिल शर्मा शो के इस सीजन में नजर नहीं आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृष्णा अभिषेक के साथ कपिल शर्मा के पैसों को लेकर ही कोई विवाद हुआ है जिसके कृष्णा अभिषेक ने शो छोड़ दिया था। इससे पहले कृष्णा अभिषेक एक एपिसोड के लिए 12 लाख रुपए की फीस लेते थे। ऐसे में वह महीनेभर में इस शो से 96 लाख रुपए की कमाई कर लेते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+