Kapil Sharma शो में बोनी कपूर ने जाह्नवी का सबके सामने खोला बाथरूम सीक्रेट, पिता पर जोर से चिल्लाईं एक्ट्रेस

जाह्नवी कपूर हाल ही में पिता बोनी कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो में नजर आईं। इस दौरान बोनी कपूर ने एक्ट्रेस को लेकर कई बड़े खुलासे किए। जिसे सुनने के बाद फैंस की हंसी छूट गई।

The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली को 4 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का प्रमोशन एक्ट्रोस जोर-शोर से कर रही हैं। इसी सिलसिले में एक्ट्रेस हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में पिता बोनी कपूर के साथ पहुंची। शो में कपिल शर्मा ने पिता-बेटी के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान बोनी कपूर ने भरी महफिल में जाह्नवी कपूर को लेकर बड़े खुलासे किए।

बोनी कपूर ने कपिल शर्मा शो में खोला जाह्नवी कपूर का राज

बोनी कपूर ने कपिल शर्मा शो में खोला जाह्नवी कपूर का राज

सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें बाप-बेटी की जोड़ी जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर की शानदार एंट्री होती है। इसके बाद कपिल शर्मा दोनों के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। इस दौरान बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया जिसे सुनने के बाद आप भी खुद की हंसी रोक नहीं पाएंगे।

सुनकर पिता पर चीखीं जाह्नवी

सुनकर पिता पर चीखीं जाह्नवी

बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर की पोल खोलते हुए उनकी आदतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, "सुबह-सुबह जब मैं इसके कमरे में जाता हूं तो कपड़े बिखरे होते हैं। टूथपेस्ट खुला होता है, मुझे बंद करना पड़ता है। भगवान का शुक्र है कि फ्लश खुद कर लेती है।" पिता के इस खुलासे से सरेआम जाह्नवी कपूर गुस्से से लाल हो गईं और वह चिल्लाई 'पापा'। वहीं बोनी कपूर की ये बात सुनकर कपिल शर्मा और मौजूद जनता भी अपनी हंसी रोक नहीं पाई।

बोनी कपूर को लेकर जाह्नवी करेंगी बड़े खुलासे

बोनी कपूर को लेकर जाह्नवी करेंगी बड़े खुलासे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के दौरान जाह्नवी कपूर भी बोनी कपूर को लेकर कई दिलचस्प राज खोलने वाली हैं। इसके अलावा शो के दौरान कपिल शर्मा श्रीदेवी से जुड़े भी बोनी कपूर से पूछ सकते हैं। कुल मिलाकर ये एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा। फिलहाल ये प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फिल्म मिली क्यों है जाह्नवी कपूर के लिए खास?

फिल्म मिली क्यों है जाह्नवी कपूर के लिए खास?

वहीं फिल्म मिली की बात करें तो ये मलयालम फिल्म 'हेलेन' का रीमेक है। जिसे माथुकुट्टी जेवियर डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म जाह्नवी कपूर के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसको प्रोड्यूस उनके पिता बोनी कपूर ने किया है। ये पहली बार होगा जब पिता और बेटी ने एकसाथ एक प्रोजेक्ट पर काम किया है।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म मिली 4 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा उनके पास कई और प्रोजेक्ट पाइपलाइन पर हैं। मिली के बाद उनके पास फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है। इसके साथ ही एक्ट्रेस इन दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+