'मैं आपकी गोद में बैठ सकता हूं': फैन से आयशा जुल्का बोलीं, 'आजा, पता लग जाएगा'
मुंबई, 18 अक्टूबर: 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस आयशा जुल्का, जूही चावला और मधु एक साथ कपिल शर्मा के शो में दिखाई दीं। जैसा की आपको पता ही हैं कि कपिल के शो में खूब सारी मस्ती और हंसी का फुल डोज होता है, जो रविवार को टेलीकास्ट हुए स्पेशल एपिसोड में भी जमकर था। तीनों एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा और दर्शकों के साथ खूब बात की। अभिनेत्रियों ने फैंस को 90 के दशक के मजेदार किस्से सुनाएं और पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ नए खुलासे भी किए।

आयशा जुल्का की पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स
कपिल शो के इस सीजन में थोड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत कपिल शर्मा गेस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनके फोटो पर फैंस के कमेंट्स पढ़ते हैं, इस सेगमेंट को 'पोस्ट का पोस्टमॉर्टम' कहा जाता है। शो में 'पोस्ट का पोस्टमॉर्टम' सेगमेंट के दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने एक्ट्रेस आयशा जुल्का की पोस्ट पर कई मजेदार कमेंट्स पढ़ें।

'म्याऊ म्याऊ तो मैं भी कर लेता हूं'
एक्ट्रेस ने अपनी पालतू बिल्ली के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक फैंस कमेंट सेक्शन में लिखा कि 'म्याऊ म्याऊ तो मैं भी कर लेता हूं, क्या मैं भी आपकी गोदी में आ सकता हूं, जिसको देखने के बाद एक्ट्रेस सहित दर्शक जमकर हंसने लगे। कमेंट पर आयशा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आजा, पता लग जाएगा।

उनको बिल्ली पसंद है, गधे नहीं!
लेकिन एक जो सबसे शानदार रिप्लाई था, जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया था वो यह था कि उसी कमेंट के नीचे एक फैन ने जवाब दिया था, 'उनको (आयशा) बिल्ली पसंद है, गधे नहीं। जिसको सुनकर खुद एक्ट्रेस भी हंस पड़ी और दूसरे फैन की बात मान गई। एक्ट्रेस ने रिप्लाई करते हुए कहा कि एकदम सही बोला, बिल्कुल सही बोला। ये जनता है, जो भी है।

जल्द वेब सीरीज में नजर आएंगी आयशा
खिलाड़ी और जो जीता वही सिकंदर जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली आयशा को आखिरी बार जीनियस में देखा गया था, जो लंबे ब्रेक के बाद 2018 में आई थी। आपको बता दे कि अब कई सालों बाद आयशा जुल्का फिर से एक्टिंग की ओर से रुख कर चुकी हैं। जल्द ही वो एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications