Kapil Sharma: जब अमरीश पुरी की आवाज सुन अचानक डर गए थे कपिल शर्मा, एक्टर ने बताया गदर का अनसुना किस्सा

Sunny Deol Amrish Puri: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्य्स्त हैं। इसी सिलसिले एक्टर हाल ही में अमीषा पटेल के साथ कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।

कपिल शर्मा ने सनी देओल और अमीषा पटेल संग की मस्ती
सनी देओल जहां भी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं वह तारा सिंह के गेटअप में जा रहे हैं। हाल ही में जब वह द कपिल शर्मा शो पहुंचे तो कॉमेडिय़न ने फिल्म गदर एक प्रेम कथा में सकीना के पिता का रोल निभा चुके अमरीश पुरी को याद कर एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार अमरीश से बुरी तरह डर गए थे।

Amrish Puri

एक्टर से पूछा-'ट्रक से आए हैं या गाड़ी से'
द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। शो में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ कपिल शर्मा ने खूब मस्ती की। शो के दौरान अर्चना पुरन सिंह ने सनी देओल से पूछा आप गाड़ी से आए हो या ट्रक से? तो एक्टर न इसका जवाब देते हुए कहा, मैंने सोचा कि इनको भी ले जाना है बाद में, तो ट्रक ही ठीक रहेगा।' ये सुनते ही मौजूदा लोग जोर-जोर हंसने लगे।

अमरीश पुरी से जुड़ा सुनाया पुराना किस्सा
इस दौरान कपिल शर्मा ने दिवगंत अभिनेता अमरीश पुरी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया जब वह एक्टर से अचानक डर गए थे। कपिल ने बताया कि 'गदर: एक प्रेम कथा' के सेट पर जब अमरीश पुरी थे तो उन्होंने अमरीश पुरी के पीछे हाथ रखा तभी अपनी कड़क आवाज में बोले कौन है भाई? तभी वह उनकी यह आवाज सुनकर डर गए। कपिल शर्मा ने यह अमरीश पुरी की मिमिक्री करके बताया।

इस दिन रिलीज होगी गदर 2
आपको बता दें कि फिल्म गदर एक प्रेम कथा में अमरीश पुरी ने अमीषा पटेल यानी सकीना के पिता का किरदार निभाया था। अब 22 साल बाद एक बार फिर सकीना और तारा सिंह की कहानी बड़े पर्दे पर सनी देओल लेकर आ रहे हैं। 11 अगस्त 2023 को फिल्म गदर 2 रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+