लौट रहा है The Great Indian Kapil Show, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये कॉमेडी शो
The Great Indian Kapil Show: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपनी टोली के साथ एक बार फिर से लोगों को हंसाने के लिए स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। खबर है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 3 अब जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है।
शुरू होने जा रहा है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 3
मेकर्स की मानें तो इस बार ये शो न सिर्फ भरपूर मजा देगा बल्कि दर्शकों को इसमें अपना टैलेंट दिखाने का मौका भी मिलने वाला है। मेकर्स के अनुसार इस बार शो में कपिल शर्मा के साथ साथ अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक मस्ती करते नजर आएंगे।

शो का मजेदार टीजर हुआ रिलीज
वहीं हाल ही में 'नेटफ्लिक्स इंडिया' ने एक मजेदार टीजर वीडियो शेयर करते हुए इस शो से जुड़ी सभी जानकारी दर्शकों के सामने रखी है। टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा किसी से फोन पर बात करते हैं। दरअसल वह अर्चना पूरन सिंह को कॉल करते हैं तो वह बताती हैं कि वो बैंक पहुंच गई हैं।
फोन पर कपिल शर्मा ने टीम को बताई ये नई बात
-इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि लोन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अपना सीजन वापस अब आ गया है। कपिल बारी-बारी अपने बाकी साथियों यानी सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक को भी ये बात बताते हैं। इसके बाद पूछा जाता है कि इस बार क्या नया, अलग और मजेदार किया जा सकता है। इस पर सबके मजेदार जवाब मिलते हैं।
-कीकू शारदा कहते हैं कि आजकल कुछ उल्टा सीधा किया तो फिर भागना पड़ता है और वो भाग नहीं सकते। वहीं कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि वह डांस कर सकते हैं। इस पर कपिल बोलते हैं कि डांस तो कीकू भी कर लेते हैं। सुनील ग्रोवर एक लेवल आगे जाकर कहते हैं कि उन्होंने फुकेट में जांघ पर एक टैटू करवाया था, वो नहीं देखा है दर्शकों ने, उनको दिखा दें?
शो में सुपरफैंस को मिलेगा मौका
डेढ़ मिनट के टीजर के आखिर में कपिल शर्मा बताते हैं कि शो के इस नए सीजन में और ज्यादा मजा आने वाला है, क्योंकि शो के फैंस और दर्शकों को भी मौका मिलेगा, सेट पर आकर अतरंगी कलाकारों से मिलने और अपना टैलेंट दिखाने का।
कब और कहां देख सकेंगे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'द ग्रेट इंडियन कपिल 3' आगामी 21 जून 2025 से शुरू होने जा रहा है। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। हर शनिवार को शो का एक नया एपिसोड रात 8 बजे प्रसारित होगा यानी शनिवार अब फिर से फनीवार होगा।












Click it and Unblock the Notifications