भारत-रूस के सहयोग से बनी पहली रूसी फिल्म 'जेम्स', लीड एक्ट्रेस दे चुकी हैं 3500 करोड़ की ब्लॉकबस्टर मूवी
James film: हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस स्वेतलाना खोदचेंकोवा की अपकमिंग फिल्म 'जेम्स' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में रूस के एक्टर एवगेनी त्सिगानोव भी अहम रोल में हैं। दोनों की इंटरनेशन मार्केट और इंडस्ट्री में अच्छी फैन फॉलोइंग है। फिल्म 'जेम्स' को भारत और रूस सरकार ने मिलकर बना रही है।
खास बात ये है कि इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग ताजमहल और इसके आस-पास के इलाकों में हुई है। फिल्म का डायरेक्शन टीना बारकलाया ने किया है। वहीं, प्रोड्यूस फिलिपोवा एकाटेरिना और आलम सफू कर रहे हैं।

भारत-रूस के सहयोग से बनी पहली रशियन फिल्म
'जेम्स' को रशियन कल्चरल मिनिस्टरी के सेंटर फोर सिविल एंड सोशल एनिशिएटिव ऑफ अग्रा और भारत के नेशनल फिल्म एंड डेपलेपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनएफडीसी) के सहयोग से बनाया जा है। यही बात इसको खास भी बनाती है। बता दें, ये पहली बार है जब भारत रूस के साथ फिल्म बना रहा है। रूस के पैन एटलांटिक स्टुडियो और भारत के कैटरीना एंटरटेनमेंट के बैनर तले 'जेम्स' को तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म में लीड एक्टर्स स्वेतलाना खोदचेंकोवा और एवगेनी त्सिगानोव हैं। जिन्होंने बताया कि भारत के ताज महल और उसके आसपास की जगहों में शूटिंग करना किसी सपने के सच होने जैसा था। साथ ही टीना ने भी कहा है कि उत्तरप्रदेश के आगरा की तंग गलियों और पुरानी लोकेंशंस के विज़ुअल्स फिल्म में भारतीय और रूस के कल्चर, म्यूजिक और ड्रामा का मिक्सचर को दर्शाता है। यह फिल्म इस साल यानी 2025 के अक्टूबर-नवंबर में रिलीज होगी।
लीड एक्ट्रेस ने दी 3500 करोड़ की ब्लॉकबस्टर
जेम्स की लीड एक्ट्रेस स्वेतलाना खोदचेंकोवा ने साल 2013 में आई दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म 'वूल्वरिन' में वाइपर का किरदार निभाया था। जो सुपरविलेन याशिदा की गैंग में एक सुपनैचुरल म्यूटेंट थी। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंटरनेशनल फिल्म थी। इसे भारत में भी भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, दुनियाभर में 414,828,246 डॉलर यानी भारतीय रुपयों के अनुसार 3500 करोड़ रुपए से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications