13 हॉरर फिल्में देखने के बदले कंपनी देगी 95 हजार रुपए, है दम तो जल्दी करें अप्लाई
क्या आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं। अगर हां तो आपके पास हॉरर फिल्में देखने के साथ-साथ कमाई करने का भी बेहतरीन मौका है।
नई दिल्ली, 14 सितंबर। क्या आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं। अगर हां तो आपके पास हॉरर फिल्में देखने के साथ-साथ कमाई करने का भी बेहतरीन मौका है। जी हां, ठीक सुना आपने। एक अमेरिकी कंपनी अक्टूबर में यानी अगले महीने 13 हॉरर फिल्में देखने के लिए आपको 1,300 डॉलर या 95,000 रुपए का भुगतान करेगी। अमेरिका की FinanceBuzz नामक कंपनी आपको यह मौका दे रही है। कंपनी को एक ऐसे इंसान की तलाश है जो कंपनी की हॉरर फिल्मों की लिस्ट में शामिल 13 डरावनी फिल्मों को देख सके। इस दौरान एक फिट बैंड के माध्यम से उस व्यक्ति की हार्ट बीट भी चेक की जाएगी।

क्या है कंपनी का उद्देश्य
दरअसल कंपनी का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या छोटे बजट की फिल्में भी दर्शकों पर उतना ही प्रभाव डालती हैं या नहीं जितना की बड़े बजट की फिल्में। इस शख्स को मूवी को रेटिंग भी देनी होगी। कंपनी दरअसल यह पता लगाना चाहती है कि जितना पैसा हॉरर मूवीज पर खर्च किया जा रहा है उतना पैसा लगान उचित है या फिल लो बजट की हॉरर फिल्मों से भी काम चलाया जा सकता है।

इन 13 फिल्मों को देखना होगा
कंपनी ने उन 13 फिल्मों की लिस्ट भी जारी की है जिन्हें आपको देखना होगा, यदि आपको चुन लिया जाता है तो।
आईए आपको बताते हैं उन फिल्मों के नाम। इन फिल्मों में सॉ
एमिटीविले हॉरर
अ क्वाइट प्लेस
अ क्वाइट प्लेस पार्ट 2
कैंडीमैन
इंसाइटियस
द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट
सिनिस्टर
गेट आउट
द पर्ज
हैलोइन
पैरानॉर्मल एक्टिविटी
एनाबेल फिल्में शामिल हैं। हो सकता है कि आपने इनमें से कई फिल्में देखी भी हों। फिल्मों को देखने के लिए आपको लगभग 3 हजार रुपए अतिरिक्त खाने-पीने के लिए दिए जाएंगे।

कैसे करें अप्लाई
अगर आप इन फिल्मों को देखना चाहते हैं और 95 हजार रुपए कमाना चाहते हैं, तो कंपनी की वेबसाइट पर जारी एक फॉर्म को जल्द से जल्द भर दें। क्योंकि फॉर्म को भरने की आखिरी तारीख 26 सितंबर है। 1 अक्टूबर तक कैंडिडेट को चुना जाएगा और ईमेल के माध्यम से उससे संपर्क किया जाएगा। 4 अक्टूबर तक कंपनी फीडबैक भेज देगी। अगर आप चुन लिये जाते हैं तो आपके पास 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक का समय रहेगा जिसमें आपको फिल्में देखनी होंगी और अपनी रिपोर्ट तैयार करनी होगी। लेकिन यहां मायूसी की बात ये हैं कि कंपनी यह मौका केवल उन्हीं लोगों को दे रही है जो अमेरिका के निवासी हैं।












Click it and Unblock the Notifications