The Buckingham Murders Teaser: 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर रिलीज, करीना कपूर का दिखा नया अवतार
The Buckingham Murders Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर रिलीज
इसी बीच फिल्म का टीजर आज यानी 20 अगस्त 2024 को रिलीज कर दिया गया है। टीजर देखने के बाद लोग इस फल्म को लेकर और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर ने अपने लेडी बॉस लुक से लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है फिल्म
आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के टीजर की झलक दिखाई है। वहीं एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन के मौके पर पोस्टर शेयर करके टीजर जारी करने का ऐलान किया था। फिल्म का टीजर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। मेकर्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
एकता कपूर और करीना कपूर खान की जोड़ी
एकता कपूर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की प्रोड्यूसर हैं। इससे पहले करीना कपूर ने इसी साल एकता कपूर की फिल्म 'क्रू' में भी काम किया था। 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर पुलिस ऑफिसर जसमीत भामरा के किरदार में दिखाई दे रही हैं। वह बकिंघमशायर में एक मृत बच्चे की मौत के मामले को सुलझाती हुई नजर आ रही हैं।
13 सितंबर 2024 को रिलीज होगी 'द बकिंघम मर्डर्स'
वहीं करीना कपूर के बॉस लेडी लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है। टीजर में उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद से लोग काफी खुश हो गए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता हैं। ये फिल्म आगामी 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स के तहत बनी और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई 'द बकिंघम मर्डर्स की कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications