The Buckingham Murders BO Collection: करीना कपूर की सबसे कमजोर फिल्म, ओपनिंग डे पर ही हुआ ऐसा हाल
The Buckingham Murders Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' गत 13 सितंबर 2024 को सिनोमाघरों में रिलीज हुई है। खबर है कि ये फिल्म करीना कपूर के 24 साल के करियर की सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई है।
ओपनिंग डे पर करीना कपूर की फिल्म का बुरा हाल
ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने करीना कपूर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'रिफ्यूजी' से भी कम कमाई की है। हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी 'द बकिंघम मर्डर्स' मूवी एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होने के बावजूद पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर पिट गई है।

फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना की दमदार एक्टिंग
आपको बता दें कि फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर खान ने एक ब्रिटिश-भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। वह एक मां बनी हैं, जो अपने बच्चे को खो चुकी है और अब बकिंघमशायर में एक बच्चे की हत्या के मामले की जांच कर रही है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग फीकी रही थी
फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की कहानी अच्छी है, लेकिन रिलीज से पहले फिल्म का प्रमोशन कुछ खास नहीं हो पाया जिसके चलते इसे लेकर कोई चर्चा भी नहीं हुई और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी बहुत फीकी रही थी।
पहले दिन 'द बकिंघम मर्डर्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' ने ओपनिंग डे पर देश में महज 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए बहुत ही कम दर्शक पहुंचे थे। हालांकि फिल्म में करीना पूर के किरदार और उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कोई कमाल नहीं दिख सका।
करीना कपूर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'रिफ्यूजी'
आपको बता दें कि साल 2000 में करीना कपूर ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे और ये उनकी भीडेब्यू फिल्म थी।
फिल्म 'रिफ्यूजी' की कुल कमाई
24 साल पहले फिल्म 'रिफ्यूजी' ने ओपनिंग डे पर 1.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लेकिन 'द बकिंघम मर्डर्स' ने इससे भी कम का कारोबार किया है। 14 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म 'रिफ्यूजी' ने देशभर में कुल 17.01 करोड़ रुपए की कमाई की थी और एवरेज साबित हुई थी।
'द बकिंघम मर्डर्स' का बजट और कमाई
वहीं करीना कपूर खान की हालिया रिलीज फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का बजट 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खआसी कमाई करनी होगी। हालांकि ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई बिल्कुल भी अच्छी नहीं हुई है।
'द बकिंघम मर्डर्स' से पहली बार प्रोड्यूसर बनी हैं करीना कपूर
फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की शूटिंग साल 2022 में ही शुरू हो गई थी। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग लंदन में ही हुई है। इस फिल्म से करीना कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर भी अपना डेब्यू किया है। फिल्म में उनके अलावा कीथ एलन, रणवीर बरार, प्रभलीन संधू और रुक्कू नाहर भी नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications