The Ba***ds Of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे आर्यन की वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल ने लूट ली महफिल
The Ba***ds Of Bollywood Preview: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आर्यन खान ने जब से अपनी पहली वेब सीरीज का जिक्र किया है तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
The Ba***ds Of Bollywood का प्रीव्यू वीडियो रिलीज
फिलहाल आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज The Ba***ds Of Bollywood का प्रीव्यू वीडियो रिलीज हो गया है। इस प्रीव्यू को ट्रेलर भी कहा जा रहा है कि जो कि आज यानी 20 अगस्त 2025 (बुधवार) को रिलीज हुआ है।

ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ एक्शन और सस्पेंस भी दिखा
आर्यन खान की ये वेब सीरीज लंबे समय से सुर्खियों में छाई हुई है। The Ba***ds Of Bollywood में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज के प्रीव्यू वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें रोमांस के साथ-साथ एक्शन और सस्पेंस भी देखने को मिलेगा।
सीरीज में बॉलीवुड इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की कहानी
आपको बता दें कि आर्यन खान की इस वेब सीरीज के प्रीव्यू वीडियो की शुरुआत लक्ष्य से होती है। लक्ष्य फिल्म के हीरो का रोल निभा रहे हैं। फिल्म के प्रीव्यू वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की कहानी को दिखाया जाएगा। इसमें सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारे भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।
बॉबी देओल ने लूट ली महफिल
-The Ba***ds Of Bollywood के प्रीव्यू वीडियो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की इस वेब सीरीज में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने उनका साथ दिया है। प्रीव्यू में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं जिन्होंने पूरे वीडियो की लाइमलाइट ही अपने नाम कर ली है। हालांकि इस वेब सीरीज के प्रीव्यू वीडियो में इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।
-आपको बता दें कि आर्यन खान की ये धमाकेदार वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने सीरीज "The Ba***ds of Bollywood" की पहली झलक रिलीज की थी। इस सीरीज की कहानी को आर्यन खान ने लिखा और डायरेक्ट किया है। ये उनकी डेब्यू सीरीज है। यह सीरी "मजेदार, फिल्मी और थोड़ी ज्यादा है, ऐसा मेकर्स यानी खुद आर्यन का कहना है।












Click it and Unblock the Notifications