Thank God Trailer: सिद्धार्थ के कर्मों का हिसाब करते दिखे यमलोक में बैठे अजय देवगन, CG बनकर खेला माइंडगेम

फिल्म 'थैंक गॉड' का शानदार ट्रेलर आउट हो चुका है। फिल्म में चित्रगुप्त बने अजय देवगन सबके कर्मों का लेखा-जोखा करते दिख रहे हैं।

Thank God Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थैंक गॉड' का शानदार ट्रेलर आउट हो गया है। फैंस के दिवाली स्पेशल ट्रीट देते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय देवगन सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरदस्त माइंड गेम खेल रहे हैं। हालांकि, सिद्धार्थ को समझ नहीं आता कि अजय देवगन क्या बात कर रहे हैं। फिल्म में अजय को चित्रगुप्त के रूप में दिखाया गया है।

Thank God

1 मिनट और 59 सेकेंड के इस ट्रेलर में अजय देवगन चित्रगुप्त बनकर यमलोक में बैठे नजर आ रहे हैं। वे हर इंसान का लेखा-जोखा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी तरह वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के कर्मों का हिसाब करते भी नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन खुद को सीजी बताते हैं, तो सिद्धार्थ को समझ नहीं आता। इसके बाद एक्टर संस्कृत में बात करते हैं, जिसे सुनकर सिद्धार्थ पूछते हैं कि वे क्या बोल रहे हैं उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। इसके बाद अजय कहते हैं कि इसी वजह से हम इस तरह नहीं रहते।

ट्रेलर शेयर करते हुए अजय देवगन लिखते हैं कि कोई भी अपने कर्म या फिर मुझसे आगे नहीं बढ़ सकता। आपकी दिवाली को और खास बनाने के लिए थैंक गॉड का ट्रेलर आ चुका है। फिल्म सिनेमा हाउस में 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

फिल्म में चित्रगुप्त बने अजय देवगन सिद्धार्थ मल्होत्रा से कहते हैं कि हम आप लोगों के कर्मों पर नजर रखते हैं। फिर उसी पल सिद्धार्थ मल्होत्रा खुद को अस्पताल में देखते हैं और काफी डर जाते हैं। इसके बाद अजय बताते हैं कि सिद्धार्थ के पाप का घड़ा 98 प्रतिशत भर चुका है।

बताते चलें कि 'थैंक गॉड' फिल्म इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह भी हैं। इसके साथ ही फिल्म में नोरा फतेही का आइटम नंबर भी है। ये फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+