Thamma Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी 'थामा' की धूम जारी, जानें कितनी हुई कमाई
Thamma Box Office Collection Day 3: दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
'थामा' को लेकर दर्शकों के बीच खूब क्रेज है
फिल्म 'थामा' ने ओपनिंड डे पर ही बेहतरीन शुरुआत की थी और अब तीसरे दिन तक इसका कलेक्शन देखने लायक है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

कॉमेडी और हॉरर का तड़का लोगों को पसंद आ रहा है
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। कॉमेडी और हॉरर के तड़के के साथ 'थामा' ने तीन दिनों में ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
'थामा' का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दिन फिल्म 'थामा' ने 24 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन कलेक्शन में लगभग 22.50 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी और इसने 18.6 करोड़ रुपये कमाए थे।
-वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी गुरुवार को करीब 13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ऐसे में तीन दिनों में 'थामा' ने कुल मिलाकर करीब 56 करोड़ रुपये की दमदार कमाई कर ली है।
'थामा' ने अब तक दर्ज किए ये रिकॉर्ड्स
-'थामा' ने अपने तीसरे दिन तक ही कमाई में ही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने पहले ही काजोल की फिल्म 'मां' की लाइफटाइम कमाई (भारत में 36.08 करोड़ और वर्ल्डवाइड 49.75 करोड़) को पार कर लिया है।
-इसके अलावा फिल्म ने हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की हालिया रिलीज फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को भी बॉक्स ऑफिस पर मात दे दी है। अब आयुष्मान खुराना की ये फिल्म वरुण धवन की मूवी 'भेड़िया' को पछाड़ने के करीब है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 68.99 करोड़ रुपये कमाए थे।
क्या 'थामा' बनेगी 100 करोड़ी फिल्म?
-दिनेश विजान द्वारा निर्मित मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की ये फिल्म शहरी दर्शकों और मल्टीप्लेक्स सर्किट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के लिए दर्शकों का वर्ड ऑफ माउथ काफी पॉजिटिव है जिससे टिकट विंडो पर इसकी रफ्तार बनी हुई है।
-हालांकि एक्सटेंडेड 6 दिनों के वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म 90 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
-अगर ऐसा होता है तो 'थामा' आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी और ये दिवाली उनके लिए वाकई खास बन जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications