इंस्टाग्राम पर एंट्री करते ही थलपति विजय ने बना दिया नया रिकॉर्ड, कुछ ही घंटों में हुए 4.3 मिलियन फॉलोअर्स
Thalapathy Vijay: थलपति विजय के इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटों में 4.3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। थलपति विजय के इंस्टाग्राम पर आते ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया है।

Thalapathy Vijay: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल थलपति विजय ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है जिसके बाद से वह इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं। आपको बता दें कि अब तक वह इंस्टाग्राम ऐप से दूर थे लेकिन अब वह भी इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर चुके हैं। उनकी धमाकेदार एंट्री ने सबको चौंका दिया है। एक्टर थलपति विजय ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाने के तुरंत बाद एक पोस्ट शेयर किया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ ही घंटों में थलपति विजय के इस पोस्ट पर चार मिलियन से ज्यादा लाइक्स और साढ़े चार लाख से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं थलपति विजय के इंस्टाग्राम पर देखते ही देखते 4.3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। थलपति विजय के इंस्टाग्राम पर आते ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया है।
थलपति विजय ने की इंस्टाग्राम में एंट्री
आपको बता दें कि तमिल फिल्मों के फेमस एक्टर थलपति विजय ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एक्टरविजय (actorvijay) के नाम से बनाया है। उन्होंने इंस्टा पर अपना पहला पोस्ट फिल्म 'लियो' के सेट से अपनी एक तस्वीर के रूप में शेयर की है। इंस्टा की पहली तस्वीर में थलपति विजय काफी हेंडसम लग रहे हैं। थलपति विजय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हेलो ननबाज एंड ननबीज। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलपति विजय ने इंस्टाग्राम पर आने के 99 मिनटों के अंदर ही उनके अपने एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स बना लिए थे जो कि अब तक देश में किसी भी सिलेब्रिटी के इंस्टाग्राम हैंडल पर नहीं हुआ है। लोगों का मानना है कि ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। देखें फोटो-
लोग तमिल स्टार को ऐसे दे रहे हैं बधाई
सुपरस्टार थलपति विजय के इस पोस्ट को देखते ही फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है। लोग एक्टर विजय की तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हर किसी ने थलपति विजय के इंस्टाग्राम डेब्यू पर न सिर्फ उन्हें बधाई दी बल्कि उनका धमाकेदार स्वागत भी किया है। आपको बता दें कि थलपति विजय का ये पोस्ट मिनटों में ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था। थलपति विजय ट्विटर और फेसबुक पर काफी पहले से मौजूद हैं लेकिन इंस्टाग्राम से वह अब तक दूर थे। विजय अब तक ट्विटर के माध्यम से अपने फैंस के साथ बातचीत कर रहे थे।
इंस्टाग्राम में कुछ घंटों में बनाए 4.3 मिलियन फॉलोअर्स
थलपति विजय ने कुछ समय के लिए ट्विटर से ब्रेक लिया था और अब लोगों का मानना है कि इंस्टाग्राम में एंट्री करने के बाद अब वह इस पर अपनी फिल्मों का प्रमोशन जरूर करेंगे। थलपति विजय के पहले से ही फेसबुक पर 7.8 मिलियन और ट्विटर पर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अब इंस्टाग्राम में अपनी शुरुआत करते ही उन्होंने 4.3 मिलियन फॉलोअर्स बना लिए हैं। अब वह अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर भी जुड़ सकते हैं। यहां पर उनके फैन्स को एक्टर की निजी जिंदगी से लेकर फिल्मों तक की सारी अपडेट मिलती रहेगी।

'लियो' में नजर आएंगे थलपति विजय
जानकारी के अनुसार तमिल सुरस्टार थलपति विजय इस समय उनकी अपकमिंग फिल्म 'लियो' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज हैं और यह उनके LCU यूनिवर्स का हिस्सा है। यह फिल्म आगामी 19 अक्टूबर 203 को रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications