तेलुगू कोरियोग्राफर चैतन्य ने किया सुसाइड, अपने आखिरी वीडियो में कहा- मैं सहन नहीं कर पाया....
Telugu Choreographer Chaitanya Dies: चैतन्य ने अपमी मौत से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने कर्जे का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।

Telugu Choreographer Chaitanya Dies: तेलुगू कोरियोग्राफर चैतन्य का गत 30 अप्रैल को निधन हो गया है। खबर है कि कोरियोग्राफर चैतन्य ने कथित तौर पर सुसाइड किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चैतन्य अपने कर्ज नहीं चुका पा रहे थे, इसलिए उन्होंने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आपको बता दें कि कोरियोग्राफर चैतन्य को फेमस तेलुगू डांस शो 'धी' में देखा गया था।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार चैतन्य ने अपमी मौत से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपने कर्जे का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वह आर्थिक रूप से काफी बोझ महसूस कर रहे हैं।
चैतन्य की मौत की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में शोक की लहर दौड़ गई है। कोरियोग्राफर चैतन्य के फैंस उनको अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए ट्विटर पर मैसेजेस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications