'फाड़े कपड़े और छीना फोन' होम गार्ड के रोकने पर इस एक्ट्रेस ने की बदतमीजी, बीच सड़क पर की ऐसी हरकत
Soumya Janu Viral Video: कई बार सोशल मीडिया पर सितारों की ऐसी वीडियो सामने आती है जिसकी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। हाल ही में तेलुगू एक्ट्रेस सौम्या जानू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद वह विवादों में फंस गई।
सौम्या जानू वीडियो में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक होम गार्ड के साथ लड़ाई करती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस ने बीच सड़क पर गार्ड के साथ इस कदर बदतमीजी की हंगामा मच गया। ये मामला हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके का है। जो कि कैमरे में कैद हो गया और उसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और क्यों एक्ट्रेस की आलोचना हो रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये पूरा मामला 25 जनवरी का है। जब सौम्या जानू गलत साइड कार चला रही थीं। एक्ट्रेस के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होम गार्ड ने रोका तो वह अपनी गलती मानने के बजाय आगबबूला हो गईं और बीच सड़क पर ही बवाल मच गया। उऩ्होंने यूं अचानक रास्ते पर रोकने के लिए गार्ड पर भड़ास निकाली और गलत शब्दों का प्रयोग किया।
इस दौरान जब एक्ट्रेस सौम्यू जानू को रोकने की कोशिश की गई तो वह शांत ही नहीं हुईं और उन्होंने गुस्से में गार्ड के कपड़े फाड़ दिए और उसका फोन भी छीन लिया। हैरानी की बात ये है कि किसी सेलिब्रिटी का गार्ड के प्रति ऐसा रवैया काफी निराशाजनक था। अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग एक्ट्रेस पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। यहां देखें पूरा वीडियो
इस हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज की। ट्रैफिक होम गार्ड ने बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन पर सबूत के तौर पर वीडियो को जमा किया। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। अब जल्द ही एक्ट्रेस के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications