तेलुगू एक्टर चंद्र मोहन गारू का निधन, 82 की उम्र में हार्ट अटैक से मौत, पीएम मोदी ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
Telugu Actor Chandra Mohan Garu Died: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर चंद्र मोहन गारू की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि 82 साल के एक्टर की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसा आज यानी 11 नवंबर 2023 की सुबह हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों ने एक्टर चंद्र मोहन गारू को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से एक्टर हार्ट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
हार्ट अटैक से हुई चंद्र मोहन गारू की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेलुगू एक्टर चंद्र मोहन गारू अपनी पत्नी जलंधरा और 2 बेटियों के साथ हैदराबाद में रहते थे। कहा जा रहा है कि दिवंगत एक्टर की अंतिम विदाई और अंतिम संस्कार दिवाली के बाद यानी आगामी 13 नवंबर 2023 (सोमवार) को हैदराबाद में उनके निवास स्थान से होगा। एक्टर चंद्र मोहन गारू को सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्टर को दी श्रद्धांजलि
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता चंद्र मोहन गारू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर (एक्स) पर लिखा है- प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता चंद्र मोहन गारू के निधन से गहरा दुख हुआ। वह सिनेमा जगत की एक महान हस्ती थे। उनके सशक्त अभिनय और अनूठे करिश्मे ने पीढ़ियों तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनके जाने से रचनात्मक जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
जूनियर एनटीआर ने कही ये बात
जूनियर एनटीआर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि इस क्षति से पूरी तेलुगू इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर चंद्र मोहन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जूनियर एनटीआर ने लिखा है- कई दशकों तक फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले चंद्रमोहन गारू की अचानक मौत से बहुत दुख हुआ है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और उनकी आत्मा को शांति मिले।
साई धर्म तेज ने ऐसे जताया शोक
एक्टर साई धर्म तेज ने भी एक्टर चंद्र मोहन गारू की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- उनका चेहरा हमें पुरानी यादों में ले जाता है। अपनी यादगार एक्टिंग और किरदार से वह हर बार हमारे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्र मोहन सर। ओम शांति।
जानें कौन थे चंद्र मोहन गारू
दिवंगत एक्टर चंद्र मोहन गारू का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पमिदिमुक्कला गांव में हुआ था। उनका असली नाम मल्लमपल्ली चंद्रशेखर राव था। वह फेमस प्लेबैक सिंगर दिवंगत एसपी बालासुब्रमण्यम के काफी करीबी थे। साल 1966 में उन्होंने फिल्म रंगुला रत्नम ने तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया था। 57 साल के इस करियर में उन्होंने 932 फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications