'रामायण' के लिए इतनी फीस चार्ज करते थे टीवी के राम! जानिये आज कितनी है अरुण गोविल की नेटवर्थ?
Arun Govil Net Worth: बेहद कम ही होता है कि किसी एक्टर को लोग एक ही किरदार के लिए हमेशा याद रखें। मग अरुण गोविल के मामले में ऐसा नहीं है। अरुण गोविल को फैंस ने हमेशा श्रीराम के तौर पर ही देखा है। यहां तक कि आज भी लोगों को उनमें भगवान राम नजर आते हैं और ऐसा सिर्फ उनकी दमदार एक्टिंग और अपने रोल के प्रति समर्पण से ही संभव हो सका है।
रामायण में श्रीराम का रोल निभाकर अरुण गोविल को लोगों के दिलों में तो जगह मिल गई मगर ये उनके करियर के लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा। एक्टर को इसके अलावा कहीं कोई और रोल नहीं मिल सका। हालांकि, एक्टर यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' में भी नजर आए। ऐसे में फैंस को उनका रोल काफी पसंद भी आया था।

अगर बात करें अरुण गोविल की फीस की, जो वे रामायण के लिए चार्ज करते थे। तो आपके मन में ये बात आ रही होगी कि अरुण गोविल का किरदार इतना दमदार था तो जाहिर सी बात है कि वे शो के लिए फीस भी अच्छी खासी चार्ज करते रहे होंगे। मगर बता दें कि ऐसा नहीं है। अरुण गोविल को रामायण के एक एपिसोड के लिए सिर्फ 50 हजार रुपये ही मिलते हैं।
बता दें कि रामायण में कुल 71 एपिसोड थे। ऐसे में अरुण गोविल को कुल मिलाकर 40 लाख रुपये फीस मिली थी। हालांकि, ये शो की प्रसिद्धि के हिसाब से काफी कम थी। इस बीच एक्टर को कहीं और भी काम नहीं मिल पा रहा था क्योंकि लोग उन्हें सिर्फ श्रीराम के रूप में ही देखना चाहते थे।
अब अरुण गोविल की नेट वर्थ की बात करें तो जानकारी ते मुताबिक एक्टर की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर से लेकर 6 मिलियन डॉलर के बीच है। यानी कि 41 करोड़ से लेकर 49 करोड़ तक ये हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications